बिलासपुर में ट्रक की बाइक से जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार, चालक वाहन छोड़कर फरार

बिलासपुर जिले के तखतपुर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छेड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह हादसा जुनापारा चौकी क्षेत्र में हुई है।

एम्बुलेंस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौके पर ही मौत, दो घायल, पूरे इलाके में शोक की गहरी लहर

 

बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  महिला के घर संदिग्ध हालत में मिले 3 पटवारी, पत्नी बेलन और साली लट्‌ठ लेकर पहुंची, फिर कर दी जमकर पिटाई, विडियो हुआ वायरल

 

CG : तेज रफ्तार कंटेनर टक्कर की खड़े ट्रक से जबरदस्त टक्कर, पलक झपकते ही लगी आग, दो लोग जिंदा जले

 

वहीं, हादसे के बाद फरार होने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तीनों युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य माध्यमों से फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

पामगढ़ में दिखा रफ्तार का कहर, सफारी ने खंभे को मारी जबरदस्त टक्कर, चकनाचूर हुआ बिजली का खंभा