CG : तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत 

बिलासपुर में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद इस सड़क हादसे की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

दरअसल, यह दर्दनाक हादसा बिलासपुर के लोखंडी इलाके के पास का है। जहां बाइक सवार पति-पत्नी दोनों ही बिलासपुर से घोंघाडीह लौट रहे थे। अचानक एक हाईवा बड़े ही रफ्तार से आकर इस बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस मामले की कार्रवाई सकरी थाना क्षेत्र में की जा रही है। आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है।

See also  रायपुर : बस्तर के बच्चों का स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय