राजधानी रायपुर में करीब एक करोड़ रुपये की जमीन की रकम को लेकर चल रहे विवाद में दामाद द्वारा अपने ही ससुर की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक मोहन निषाद का अपने बड़े दामाद हेमराज निषाद के साथ जमीन बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। 4 सितंबर की रात शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद हेमराज ने कथित तौर पर जीआई तार से गला घोंटकर अपने ससुर की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को चादर में लपेट दिया और उसे टाटा मैजिक वाहन में रखकर खारुन नदी में फेंकने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान धरसीवां थाना क्षेत्र के परसतराई में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की नजर संदिग्ध टाटा मैजिक पर पड़ गई।
सास की हत्या से खुले बहू के चौकाने वाले राज, 2 पति के बाद जेठ और ससुर के साथ मना रही थी रंगरलियां
पुलिस की सक्रियता के कारण शव को ठिकाने लगाने की आरोपियों की कोशिश नाकाम हो गई। घटना 4 सितंबर की रात करीब 1:15 बजे की बताई जा रही है। धरसीवां पुलिस की टीम परसतराई इलाके में नहर पुलिया के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक टाटा मैजिक वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे पीछे लेना शुरू कर दिया। इससे पुलिस को वाहन में कुछ संदिग्ध होने का शक हुआ। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने खुद को रावाभाठा का रहने वाला बताया और कहा कि टाटा मैजिक बुकिंग में चल रही है। वाहन में उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने खुद को रावाभाठा का जिला अध्यक्ष बताया। दोनों बाइक सवार कुछ देर बाद वहां से आगे निकल गए, जबकि टाटा मैजिक सवार लोग पुलिस से बचने की कोशिश करते रहे।
ससुर ने मालिश कराने के बहाने बहू से किया दुष्कर्म, सास तांत्रिक क्रिया से हत्या की देती थी धमकी
संदेह बढ़ने पर पुलिस ने मुरेठी रोड की तरफ अपना पेट्रोलिंग वाहन खड़ा कर रास्ता रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही टाटा मैजिक चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से परसतराई बस्ती की ओर दौड़ा दिया। पुलिस टीम ने तत्काल वाहन का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर शीतला मंदिर के पास चालक ने टाटा मैजिक रोक दी। इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे मौके से फरार होने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस ने टाटा मैजिक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर चादर में लिपटा हुआ शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और मृतक की पहचान मोहन निषाद के रूप में हुई।
हत्या की सजा काट रहे थे पति व सास-ससुर, 14 साल बाद लौटी महिला, पुलिस की हुई किरकिरी
आगे बढ़ने पर पुलिस को जमीन की रकम को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक करीब एक करोड़ रुपये की जमीन बेचने के बाद प्राप्त रकम को लेकर मोहन निषाद और उनके बड़े दामाद हेमराज निषाद के बीच विवाद था। 4 सितंबर की रात पार्टी के दौरान शराब के नशे में दोनों के बीच दोबारा विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान हेमराज ने जीआई तार से गला घोंटकर मोहन निषाद की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और मृतक के बड़े दामाद हेमराज निषाद के अलावा उसके चाचा रोहित निषाद और दोस्त संजय निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी परिस्थितियों और शव को ठिकाने लगाने की योजना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता अहम रही। समय रहते संदिग्ध वाहन को रोकने और उसकी तलाशी लेने से शव को खारुन नदी में फेंकने की कथित कोशिश विफल हो गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
CG : प्रेम विवाह के बाद सास-ससुर ने गला दबाकर कर दी बहु की हत्या, पति गया था काम पर