छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठण्ड, बदले स्कूल के टाइम टेबल, कलेक्टर ने जारी किए आदेश 

मनेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर ने ठंड को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। बता दे की यह जारी आदेश के अनुसार पाली में संचालित स्कूलों का समय बदला गया। कलेक्टर ने यह आदेश 15 जनवरी 2024 तक के लिए दिया है। कलेक्टर के जारी आदेश में कहा गया कि चलने वाली स्कूल सुबह 9 बजे से 12.30 तक लगेगी। वहीं दूसरी पाली में चलने वाली स्कूल 12.45 से शाम 4.15 तक लगेगी। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को देखकर यह निर्णय लिया गया है। एमसीबी जिले के कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने यह आदेश जारी किया है।

See also  छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप, रायपुर समेत कई जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट