सोते हुए पति की बेरहमी से हत्या, पहले सिर पर हथौड़ी से किया वार फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट, जाने क्या थी वजह

गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव में घरेलू हिंसा और रोजाना के विवाद से तंग आकर एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपित पत्नी ने पहले सोते हुए पति के सिर पर हथौड़ी से मारा और फिर गला दबाकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पति की बेरहमी से हत्या कर घर में दफनाई लाश, पत्नी, सास और प्रेमी हिरासत में

पति रोज करता था परेशान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संतोष डावर (45) पिता रामचंद्र डावर के रूप में हुई है। मृतक संतोष देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, इंदौर पर विमानों में ईंधन भरने का काम करता था। परिजन और आसपास के रहवासियों के अनुसार संतोष को बहुत ज्यादा शराब पीने की लत थी। वह रोजाना शराब के नशे में धूत होकर घर आता था और अपनी पत्नी सूरज बाई व बच्चों के साथ मारपीट करता था।

See also  India-US Trade Deal: मोदी–ट्रंप की बड़ी बैठक, ट्रेड से लेकर डिफेंस तक बने अहम रोडमैप

सूरजपुर में प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डालकर पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

रात में सबको जान से खत्म कर दूंगा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार शाम को भी संतोष शराब पीकर घर आया और पत्नी सूरज बाई से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि संतोष ने पत्नी और बच्चों को धमकी दी कि आज रात तुम सबको जान से खत्म कर दूंगा। डरी हुई पत्नी ने इसके बाद घटनाक्रम को अंजाम दिया।

CG : जादू-टोना के शक में महिला की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग में डंडा डालकर ले ली जान, पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार

 

सूरज बाई ने बताया कि पति उठकर बच्चों या उस पर हमला न कर दे। इसी डर के चलते उसने पति पर हमला कर दिया। संतोष और सूरज बाई की चार बेटियां हैं, जो घटना के समय घर पर ही सो रही थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आरोपित से विस्तृत पूछताछ कर जांच कर रही है।

See also  ब्रह्मास्त्र: ब्रह्मोस से भी ताकतवर, दुश्मन के एयर डिफेंस जोन में बिना घुसे करेगा तबाही

CG : गर्भवती पत्नी की बेरहमी से मारपीट के बाद हत्या, पोस्टमार्टम में प्राइवेट पार्ट से निकला 10 सेंटीमीटर का लोहे का रॉड, बच्चे के भी मौत, आरोपी पति गिरफ्तार