शादी से मना करने पर घर पहुंची लड़की, हंगामे के बाद खाया ज़हर, काटी नस 

यूपी के हमीरपुर जिले से एक ऐसी लव स्टोरी सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी. बॉयफ्रेंड ने जब अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने से मन कर दिया तो लड़की ने बॉयफ्रेंड के घर पर जाकर हंगामा किया और आत्महत्या करने की कोशिश की. हंगामे के दौरान ही लड़की ने जहर खा लिया और फिर अपने हाथ की नस काट ली. आनन फानन में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और फिर पूरी घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई. वहीं डॉक्टर ने लड़की की हालत नाजुक बताता हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया.

मामला अमन शहीद मोहल्ले का है जहां पर एक नाबालिग लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ उसके घर आई हुई थी. दोनों करीब 3 सालों से रिलेशनशिप में थे. इसी बीच प्रेमी जोड़े के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया. इसी बात पर लड़की दुखी हो गई और उसने आत्महत्या करने की कोशिश की. लड़की ने पहले जहर खाया फिर बाद में अपने हाथ की नस काट ली. जिसके बाद वह घर के बाहर गिरकर तड़फने लगी.

See also  आगरा में मीटर लगाने पर भड़के ग्रामीण, दो दरोगा समेत 12 घायल

वहीं, लड़की के भाई समीर की माने तो प्रेमी साहिल बिना उनकी जानकारी के ही उसकी बहन को अपने साथ हमीरपुर ले आया था. दोनों शादी के लिए भी राजी थे लेकिन आज अचानक से शादी से इनकार करने के बाद विवाद हो गया. लड़की के भाई ने लड़के और उसके परिजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि परिजनों ने ही उनकी बहन की हाथ की नस काट कर जहर खिलाकर मारने का प्रयास किया. प्रेमी शाहिल लड़की की कुछ फ़ोटो और वीडियो भी रखे है जिनके सहारे वो लड़की को ब्लैकमेल भी कर रहा है और न खुद शादी कर रहा है और न कही शादी होने देने की धमकी भी दे रहा है.

हमीरपुर पहुंची लड़की अपनी बुआ के लड़के से शादी की बात करने के लिए उसके घर पहुंची थी. लड़के के परिजनों ने शादी के लिए इनकार कर दिया, इसके बाद लड़की ने जहर खा लिया और फिर अपने हाथ की नस काट ली. घटना के बाद प्रेमी के घर में हड़कंप मच गया. उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस में लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाते हुए परिजनों को सूचना दी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

See also  बीबी को था एड्स फिर भी रोज पति से बनाती संबंध, खतरनाक थी उसकी प्लानिंग