पामगढ़ : आपस में भिड़े 2 बाइक, 2 की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रूप से घायल 

जांजगीर जिला के पामगढ़ में सोमवार की देर रात मुख्य मार्ग पर दो बाइक आपस में भिड़ गए| भिडंत इतनी जबरदस्त थी की दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया|  जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया|  घटना मेऊ भाटा मेनरोड की है|
मिली जानकारी के अनुसार मनोज सांडे  पिता व्यास नारायण 35 साल अपनी पत्नी के साथ बाइक पर था| जबकि दुसरे बाइक पर कारण कोसले पिता लाफा सिंह कोसले निवासी खिसोरा अकलतरा सहित 3 लोग थे| दोनों  मेऊ भाटा के पास पहुंचे थे की उनकी बाइक आपस में भीड़ गई | घटना इतनी जबरदस्त थी की दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई | जिसमें  मनोज और करण शामिल है| मनोज के साथ बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई | जबकि करण के साथ बैठे 2 अन्य लोग भी घायल हो गए |  उनके हाथ पैर में गंभीर चोट आई है| जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिए गए हैं| फ़िलहाल शव को पामगढ़ के होस्पिटल में रखा गया है|
See also  मानसून सत्र में खाद संकट को लेकर हंगामा, विपक्ष का विरोध तेज