जांजगीर जिला के पामगढ़ में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया| पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को राजिम से गिरफ्तार किया है|अपराध क्रमांक 397/2026 धारा 64, 64(2)(एम), 65(1), 69 बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया । घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है|
पामगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अनाचार, शिकायत के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार, पहुंचे जेल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका से संबंधित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी शिवरीनारायण श्री तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पामगढ़ पुलिस ने सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपी सत्यम दिनकर उम्र 22 वर्ष, निवासी मेऊ, थाना पामगढ़ को राजिम से पकड़ा किया।
पामगढ़ में शादी का झांसा देकर अनाचार, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
घटना का विवरण पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 397/2026 धारा 64, 64(2)(एम), 65(1), 69 बीएनएस एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार अनाचार करने की बात सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पामगढ़ में घर घुसकर महिला सरपंच के साथ मारपीट, पुत्र और पुत्री को नहीं नहीं छोड़ा, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़, घर के बाहर गाली गलोच करने से किया था मना
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आशीष गंर्धव सउनि प्रमोद महार, आरक्षक विनोद मनहर, सीताराम सूर्यवंशी मआर जयंती लहरे थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।