महिला थाना जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ अनाचार करने के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी पामगढ़ निवासी है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा दिनांक 24 जून 2026 को महिला थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ब्रजेश खांडे (27 वर्ष), निवासी पामगढ़ थाना पामगढ़ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (अजाक) सतरूपा तारम के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किए जाने से विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए, गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो, एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रतिभा राठौर, महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय एवं एनुका तिर्की का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।