पामगढ़ : घर का चावल बेचकर दारू पीने की बात को लेकर जमकर हुई मारपीट, मामला दर्ज़ 

जांजगीर जिला के पामगढ़ में घर का चावल बेचकर दारू पिने की बात को लेकर दो लोगों में जमकर मारपीट हुई| मारपीट के दौरान डंडा चला जिसमे एक युवक घायल हो गया| जिसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की गई| जिस पर पुलिस ने धारा 294, 323, 506 के मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना ग्राम धनगांव का है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनगाव निवासी अजय पाटले पिता आत्माराम पाटले  उम्र 30 साल ने थाना में शिकायत दर्ज़ कराई की | शनिवार की शाम करीब 04.00 बजे अपने घर के सामने खड़ा था | उसी समय गांव का तुषार पाटले उसके बड़े भाई प्रीतम पाटले को बोलने लगा कि तुम मेरे पिताजी को घर का चावल बेचकर दारू पी रहे हो बोलकर शिकायत किये हो|  यह कहते हुये मेरे बड़े भाई प्रीतम पाटले का कालर पकड़कर धक्का मुक्की करने लगा| तब प्रार्थी अपने बड़े भाई को धक्का मुक्की करता देख बीच बचाव करने गया| तो तुषार पाटले आवेश मे आकर हम दोनो भाईयो को मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर अपने घर से डंण्डा लाकर प्रार्थी के दाहिने हाथ छोटी अंगुली के पास मार दिया| जिससे दाहिने हाथ मे चोट लगा है| घटना को बड़ा भाई प्रीतम पाटले एवं आस पास के लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है| रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं। रिपोर्ट को पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।
See also   छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों को 14 रखा जायेगा स्कूलों में