Skip to content
  • Friday, July 31, 2026
johar36garh.com

johar36garh.com

johar36garh news | www.johar36garh.com | Pamgarh News

Banner Add
  • होम
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • सरकारी योजनाएं
  • अजब गजब
  • जीवनशैली
  • रोजगार
  • भारतीय संविधान
  • भारतीय दंड सहिता
  • Home
  • देश
  • गरीब किसान रातों-रात बना करोड़पति, खाते में आए 1 करोड़ रुपए, जाने पूरा मामला 
देश

गरीब किसान रातों-रात बना करोड़पति, खाते में आए 1 करोड़ रुपए, जाने पूरा मामला 

December 29, 2023

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बाद अब बिहार के भागलपुर में एक गरीब किसान रातों-रात करोड़पति बन गया. भागलपुर के गरीब किसान के खाते में एक करोड़ रुपये आ गए. आनन-फानन में बैंक के अधिकारियों ने किसान के अकाउंट को फ्रीज कर दिया. यह पूरा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव का है. जहां 75 वर्षिय संदीप मंडल ने अपने बेटे को पासबुक अपडेट करवाने के लिए एसबीआई बैंक भेजा था. बैंक के कर्मचारियों ने उसे बताया की अकाउंट में कहीं से एक करोड़ रुपए आ गए हैं. इस वजह से एकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है. यह सुनकर संदीप मंडल का बेटे हक्का-बक्का हो गया. उल्टे पांव वह घर पहुंचा और पिता को मामले की जानकारी दी.

किसान संदीप मंडल ने बताया कि जैसे ही बेटे ने अकाउंट में एक करोड़ रुपये होने की बात बताई तो वह बैंक गए. बैंक मैनेजर से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उनके अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है. इस संबंध में साइबर थाना में जाकर आवेदन दीजिए. वहां से रिपोर्ट आएगी तब जाकर आपका अकाउंट अनफ्रीज किया जाएगा.

See also  महाशिवरात्रि पूजा पर रोक की मांग: दरगाह कमेटी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनाया ये फैसला

किसान संदीप मंडल के अनुसार उनके एसबीआई बैंक के खाते में सिर्फ उनका वृद्धा पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के रुपये आते हैं. करोड़ों की इतनी मोटी रकम बिना उनकी मर्जी से खाते में स्थानांतरित हुई है. अचानक इतनी बड़ी रकम बैंक अकाउंट में आ जाने से गरीब किसान की परेशानी भी बढ़ गई है.

मामले को लेकर डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया कि जांच में पता चला कि उनके अकाउंट में लगभग एक करोड़ रुपए आए हैं. इसके संबंध में तेलंगाना के वारंगल जिला में केस भी हुआ है. संबंधित बैंक को भी इसके संबंध में नोटिस भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है. तेलंगाना पुलिस अगर संपर्क करती है तो उनका भी पूरा सहयोग करेंगे.

Tags: got Rs 1 crore in his account, know the whole matter, Poor farmer became a millionaire overnight

Post navigation

छत्तीसगढ़ में कोरोना से हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप, 31 पहुंची संक्रमितों की संख्या
CG : सहारा देने की आड़ में दुष्कर्म, फ़क़ीर ने लुटी नाबालिक की आबरू 

लेटेस्ट खबर

जीवनशैली

रोबोट से राउटर तक, चीनी गैजेट्स पर अमेरिका की बढ़ती सुरक्षा चिंता

July 31, 2026
Admin
खेल

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर विवाद, अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने उठाए सवाल

July 31, 2026
Admin
छत्तीसगढ़

CG में रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री का आश्वासन; CM साय बोले- विकास के लिए आधुनिक रेल संपर्क जरूरी

July 31, 2026
Admin
देश

15 साल बाद उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक पर बनी सहमति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सही कदम

July 31, 2026
Admin

संपादक

सम्पर्क करें

Basant Khare
Editor in chief

office – Jagni Celebration Link Road Janjgir

E-mail: johar36garh@gmail.com
Mob: 9669355416

 ‘johar36garh.com’  2019 में  शुरू की थी | इससे पहले नई दुनियाँ, दैनिक जागरण, क्षेत्रीय स्तर पर दैनिक मितान अखबार, CCN, Grand News में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 22 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 10 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़ा हुआ हूँ | मैंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय पत्रकारिता की पढ़ाई की है |

खोजे

खबर ढूंढे

July 2026
SMTWTFS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
« Jun    
Copyright © 2026 johar36garh.com
Advertisement
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • फायदे की खबर
  • क़ानूनी सलाह
  • राशिफल
  • मनोरंजन
  • अजब गजब
  • कृषि-पशुपालन
  • सरकारी योजनाएं
  • Home
  • MAIN HOME
  • Elementor #270618
  • भारतीय दंड सहिता