बिलासपुर से बनने वाली ट्रेन होने लगी हाईटेक, जाने अभी कौन-कौन सी ट्रेन में लगी है यह तकनीक 

बिलासपुर जोन में यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित बेहतर यात्रा कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली सभी ट्रेनों में धीरे-धीरे पुराने आईसीएफ़ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) कोच को हटाकर नई तकनीक वाले एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच लगाए जा रहे हैं। वर्तमान में जोन से चलने वालीं 20 ट्रेनों को नई तकनीक वाले एलएचबी कोच के साथ चलाई जा रही है। एलएचबी कोच का नाम इसका सर्वप्रथम निर्माण करने वाली जर्मनी की कंपनी लिंक हाफमैन बुश के नाम पर पड़ा है। एलएचबी कोच भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम वर्ष 1999 में शामिल किए गए।

 

वर्तमान में इसका निर्माण कपूरथला रेलवे कोच फैक्ट्री में किया जा रहा है। एलएचबी कोच यात्रियों के लिए काफी आरामदायक होता है। रेल परिचालन की दृष्टि एलएचबी कोच काफी सुरक्षित है। आज के समय की मांग पर अगर स्पीड की बात की जाए तो ये कोच सामान्य कोचों की अधिकतम गति 110-130 किमी की तुलना में 160 से भी अधिक की गति के लिए डिजाइन की गई है। अधिकतम गति के लिए उपर्युक्त है। इन कोचों में सामान्य कोचों की तुलना में ज्यादा जगह होती है। एक सामान्य आइसीएफ़ स्लीपर कोच में 72 बर्थ होती है, जबकि एलएचबी स्लीपर कोच में 80 बर्थ होती है।

See also  अंर्तराष्ट्रीय बाजार में चमकेगी बरेली की सुनहरी कढ़ाई, आईआईटीएफ में योगी मॉडल की धमाकेदार एंट्री

 

इसी प्रकार एसी-3 आईसीएफ़ कोच में 64 बर्थ होती है, जबकि एलएचबी स्लीपर कोच में 72 बर्थ होती है। आईसीएफ़ एसी-2 कोच में 46 बर्थ होती है। एलएचबी में 62 बर्थ होती है। जिससे इसके स्लीपर एवं एसी कोचों में अधिक बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराकर रेल यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ की सुविधा प्रदान करने में भी सहायता मिलती है। एलएचबी कोच में हाइड्रोलिक सस्पेंशन का प्रयोग किया जाता है। वही दाएं – बाएं मूवमेंट के लिए भी सस्पेंशन का प्रयोग किया गया है, जिससे सफर आरामदायक हो जाता है ।

 

इन ट्रेनों में एलएचबी कोच

 

बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस

बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस

बिलासपुर -एर्नाकुलम एक्सप्रेस –

बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस

बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस

रायपुर – कोरबा हसदेव एक्सप्रेस

बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस

दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस

दुर्ग- नवतनवा एक्सप्रेस

दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस

दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस

दुर्ग-निज़ामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस

दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस

रायगढ़-गोंदिया, जनशताब्दी एक्सप्रेस

दुर्ग- नवतना एक्सप्रेस

See also  सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप! 10 फीट लंबा मगरमच्छ मिला, बच्चों में दहशत

दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस्र

कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस