पामगढ़ : कांग्रेस ने जिन्हें बनाया माटी कला बोर्ड की सदस्य, सरकार बदलते ही बीजेपी में हुई शामिल

भाजपा की तरफ से जिलों में अमूमन हर दिन पार्टी प्रवेश का उत्सव मनाते हुए कांग्रेस और दूसरे दलों के नेताओं को अपने पाले में किया जा रहा हैं। ताजा दलबदल जांजगीर-चाम्पा जिले में सामने आया हैं। दरअसल यहाँ माटी कला बोर्ड की सदस्य रही पुनिता प्रजापति बीजेपी में शामिल हो गई हैं। पुनिता माटी कला बोर्ड की सदस्य होने के साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव और कमरीद गांव के सरपंच पद पर भी है। बता दें कि पुनिता प्रजापति 2013 से पामगढ़ विस क्षेत्र में कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रही हैं। आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा और छग भाजपा के सह-प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में पुनिता प्रजापति भाजपा में शामिल हो गई। उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजहों का खुलासा अपने इस्तीफे में किया हैं।

See also  CG : पिता ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर कर दी हत्या, पिता भी झूल गया फांसी के फंदे पर