पामगढ़ के शिक्षा के मंदिर में हुआ संविधान निर्माता का अपमान, कॉलेज प्रशासन खामोश, शिकायत के बाद भी आरोपी तक नहीं पहुंची पुलिस

जांजगीर जिला के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय पामगढ़ में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया गया है| इसके बावजूद महाविद्यालय प्रशासन खामोश बैठा है| सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा इसकी शिकायत थाने में कराई गई है लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों कोई कार्यवाही नहीं कर पाई है | जिससे उनके अनुयायियों में रोष देखने को मिल रहा है| घटना भीम की नगरी कहे जाने वाले पामगढ़ थाना क्षेत्र की है|

 

डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ क्षेत्र का एकमात्र शासकीय महाविद्यालय है| पामगढ़ विकासखंड अनुसूचित जाति बाहुल्य है| इस वजह से पामगढ़ के इकलौते शासकीय महाविद्यालय का नाम संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है|  इस कॉलेज परिसर से एक हैरान कर देने वाली घटना निकलकर सामने आ रही है| महाविद्यालय परिसर में गैर जिम्मेदार तरीके से संविधान निर्माता की फोटो युक्त तख्ती गमले के पीछे रख दी गई थी | इसके बाद पढ़ लिख कर सरकारी नौकरी पाने वाले प्रोफेसर और शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे विद्यार्थी उसे गमले के पीछे साफ दिखाई दे रहे डॉ आंबेडकर के पोस्टर पर पान मसाला खाकर थूकना शुरू कर दिए|

See also  रोहन का नवोदय में हुआ चयन

 

 

जबकि गमले के पीछे साफ-साफ पोस्ट दिखाई दे रहा था लेकिन भविष्य को करने वाले प्रोफेसर और छात्रों को यह दिखाई नहीं दिया या फिर जानबूझकर ऐसा कृत्य किया है | यह तो जाँच के बाद ही पता चलेगा | वही यहाँ पढ़ाने वाले प्रोफेसरों की अनदेखी और नियत पर भी कई सवालो को जन्म देती है| ऐसी जगह पर तख्ती रखने की इजाजत आखिर किसने दी| तख्ती पर पान मसाला थूक भी पड़ी लेकिन सभी इसे नज़र अंदाज़ करते रहे|

 

 

जब छात्रों को इसकी जानकारी हुई तब वे सामाजिक कार्यकर्ता से इसकी शिकायत की| फिर सभी महाविद्यालय पहुंचते हैं तब उनकी नजर इस गमले के पीछे रखे डॉ आंबेडकर की फोटो युक्त तख्ती पर पड़ती है| वे हैरत में पड़ जाते हैं इसकी जानकारी जब कॉलेज के प्रोफेसर और छात्रों से लेनी चाहिए तो किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया| सभी स्टाफ रूम में पान मसाला पगुराते मिले| खिड़की के छड़ और बाहर थूक से लाल दिख रहे थे | वही स्टाफ रूम के डस्टबीन पान मशाला के खुले पैकेट से भरे पड़े थे | जिससे आहत होकर थाना पामगढ़ में इस संबंध की शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया गया की दिनांक 06/09/2026 के शाम 04.00 बजे से दिनांक 07/09/2026 के दोपहर 01.00 बजे के आसपास कोई अज्ञात व्यक्ति गुटखा खाकर थूका गया है, जो कानूनन दंडनीय अपराध है। जिस पर बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है, किन्तु अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है|

See also  बिलासपुर में बना 200 करोड़ की लागत से सिम्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल, 1 नवम्बर से शुरू

 

 

इस संबंध में जब कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एस आर महेंद्र से फोन के माध्यम से पूछा गया तो कुछ भी कहने से वे बचते नजर आए | उन्होंने कहा कि हमारे पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है इसलिए हम कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं| इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत हुई है वही जांच कर रहे हैं|