झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम, महिला पंच के पति, बेटे और रिश्तेदारों के दखल के बाद मचा बवाल

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम : जांजगीर जिला के अकलतरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झलमला में निरिक्षण के दौरान हुए बवंडर को देखकर नोडल अधिकारी बिना किसी निष्कर्ष के मौके से भागना पड़ा| कक्ष में पंचो के अलावा महिला पंच के पति, बेटे और रिश्तेदारों की दखलंदाजी से बातचीत का माहौल रणभूमि में बदल गया | दोनों पक्ष एक दूसरे की बात सुनने के बचाव सामने पक्ष को दबाने की कोशिश कर रहे थे | जिसके कारण जाँच की प्रक्रिया अधूरी ही रह गई | मामले को बिगड़ता देख नोडल अधिकारी कार्यवाही को बीच में ही छोड़कर अपनी टीम के साथ वापस चले गए |

ग्राम पंचायत झलमला के पंचों द्वारा तालाब की सफाई और सामुदायिक मंच को लेकर की गई शिकायत के निरीक्षण के लिए तीन सदस्यों की टीम गुरुवार को गांव पहुंची थी। टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि तालाब में गंदगी पसरी हुई है। तालाब लोगों के नहाने लायक नहीं है। जबकि सरपंच ने बताया की तालाब को सफाई करने में 96 हजार रुपए लगा चुके हैं लेकिन गंदगी को हटाया नहीं जा सका है।

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम : ग्राम पंचायत झलमला के कुछ पंचों ने जनपद पंचायत में शिकायत दर्ज कराई थी गांव के झिलमिली तालाब में पूरी तरह से गंदगी और जलकुंभी से भरी हुई है। तालाब नहाने लायक नहीं है। कई बार सरपंच काशीराम निर्मलकर से इस संबंध में गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन उन्होंने इस कोई ध्यान नहीं दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि चबूतरा निर्माण में भ्रष्टाचारी की गई है। सचिव रमेश यादव मनमाने ढंग से काम करते हैं | बैठक की तारिक तय कर गायब हो जाते हैं| पंचों का फोन तक नहीं उठाते | वे घर के अंदर सरपंच के साथ बैठे-बैठे पंचायत की पूरी कार्यवाही कर लेते है|

शिकायतों को लेकर निरीक्षण टीम गुरुवार की दोपहर गांव पहुंची थी। जिसमें नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार ध्रुव, सहायक नोडल अधिकारी लव कुमार यादव और सहायक रमे सिंह शामिल थे। निरीक्षण अधिकारी भारी गहमागहमी के बीच निरीक्षण स्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने सांस्कृतिक मंच का निरीक्षण किया जहां पर 8 कालम पर छठ खड़ा हुआ पाया। लेकिन इंजिनियर मौके पर नहीं थी जिसके कारण स्टीमेट की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई|

See also  नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम :इसके बाद सभी तालाब पहुंचे। जहां तालाब के चारों तरफ जलकुंभी फैली हुई थी। निरीक्षण करने के बाद अधिकारी वापस पंचायत भवन पहुंचे । पंचायत भवन में पंच व महिला पंच के पति, बेटे और रिश्तेदारों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी हुई थी। काफी हंगामा के बाद निरीक्षण टीम किसी फैसले पर नहीं पहुँच पाई और वापस चली गई।

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम :मिडिया से बचते रहे नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार ध्रुव के कक्ष से बाहर निकलने पर मीडिया टीम ने निरीक्षण के संबंध में पूछना चाहा तो वे असहज महसूस करने लगे। पहले तो मीडिया के सामने कुछ भी बोलते से ऐतराज करने लगे। उनका कहना है कि जांच पूरा करने नहीं दिया गया । ज्यादा दबाव बनाने पर उन्होंने बताया कि दो जगह का निरीक्षण किया गया है। तालाब में पूरी तरह कैसे गंदगी फैली हुई है वही सामुदायिक मंच आठ पिलरों पर खड़ा हुआ है। इंजिनियर के ट्रेनिंग से लौटने पर स्टीमेट चेक कर लेंगे।

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम :निरीक्षण के दौरान हुई झूमाझटकी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक मंच के निरीक्षण के दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी की नौबत आ गई। इस घटना में शिकायतकर्ता अक्षय यादव को चोट लगी | उसके चेहरे से खून निकलने लगा। हालांकि इस संबंध में जब अक्षय से पूछा गया तो वह बात को टाल दिए। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने सारी बातें बताई |

 

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम :सचिव पर गैर जिम्मेदार जवाब देने का आरोप

शिकायतकर्ता अक्षय यादव ने सचिव पर गैर जिम्मेदार ढंग से जवाब देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव फोन नहीं उठाते | उनका कहना है कि सरकार उन्हें मोबाइल नहीं दी है इसलिए वे इन लोगों का फोन नहीं उठाते हैं। शिकायतकर्ता ने सचिन पर 15वें वित से  1 लाख 75 हजार रुपए बिना किसी स्टीमेट और प्रस्ताव के निकलने का आरोप लगाया है। सचिव पर सारे प्रस्ताव और स्टीमेट घर में बैठकर ही करने का आरोप लगाया है|

See also  डॉ आंबेडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, थाना पचपेड़ी का मामला

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम :तालाब में गंदगी होने से ग्रामीणों को हो रही समस्या

गांव के अधिकांश लोगों का कहना है कि तालाब में गंदगी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की सफाई पिछले 10 सालों में अभी तक नहीं हुई है। लेकिन सफाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं लोगों द्वारा कहीं जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि गर्मी की फसल लेने की वजह से तालाब में पानी भर गया जिसकी वजह से इस वर्ष सफाई नहीं हो पाई है।

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम :सरपंच ने कहा केवल जलकुंभी, ग्रामीणों ने कहा गटर

सरपंच ने मिडिया को बताया की तालाब पूरी तरह साफ है केवल उसमें जलकुम्भी भरी पड़ी हैं, सरपंच का कहना है कि 96 हजार रुपए की राशि सफाई कार्य में खर्च की जा चुकी है। तालाब बहुत बड़ा है लगभग 17 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है|  लेकिन ग्रामीणों ने बताया की गाँव में सड़क के दोनों तरफ नाली बनी हुई है| घर से निस्तारी वाला पानी नाली में जाता है| नाली के गंदे पानी को तालाब में ही बहा दिया जाता है| जिसके कारण तालाब का पानी पूरी तरह से गन्दा हो चूका है|

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम :सचिव के प्रस्ताव रजिस्टर नहीं देने पर हुआ बवाल

बैठक के दौरान पंच श्रवण निर्मलकर द्वारा बैठक और प्रस्ताव संबंधी जानकारी मांगी गई। जिस पर सचिव रमेश यादव ने बैठक में  प्रस्ताव होने का दावा किया गया। लेकिन जब प्रस्ताव रजिस्टर मांगी गई तब उन्होंने दिखाने से इनकार कर दिया। जिस पर पंच श्रवण ने टेबल पर जोर से हाथ पटकते हुए कहां की आपको दिखाना पड़ेगा। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सभा कक्ष में हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा को बढ़ता देख जांच अधिकारी वहां से निकल गए।

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम : पंच पतियों और बाहरी लोगों के दखल के बाद मचा बवाल

20 पंचों वाले ग्राम पंचायत झलमला में 11 महिला पंच है जब की 9 पुरुष पंच हैं। पंचायत भवन कक्ष में लगभग सभी पंच मौजूद थी। निरीक्षण टीम की उपस्थिति में सभी महिला पंच खामोश थी। लेकिन इन पंचों पति और बेटे बहुत ही आक्रामक थे। यह लोग नोडल अधिकारी, शिकायतकर्ता और सरपंच के बीच भारी बहस करते नजर आए| जिसकी वजह से वहां का माहौल गरमा गया| नतीजा यह निकला की नोडल अधिकारियों को मौके से वापस जाना पड़ा।

See also  जांजगीर जिला के 11 निकाय में 6 में भाजपा का कब्ज़ा, 2 कांग्रेस तो 1 बसपा, 2 जगहों पर निर्दलीय का दबदबा

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम : 26 जनवरी और 15 अगस्त में सरपंच ने बाटा 50 -50 हजार की मिठाई

सरपंच का कहना है कि गांव में पांच स्कूल और आंगनबाड़ी है| जिसमें 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन 50-50 हजार की मिठाइयां दी गई है। लेकिन विपक्षी पंचों ने बताया कि सरपंच द्वारा कभी किसी स्कूल में या आंगनवाड़ी में मिठाइयों का वितरण नहीं किया गया है। गांव में पांच आंगनबाड़ी केंद्र हैं| जिसमें 5-5 किलो के हिसाब से बूंदी दी जाती है।

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम : वही ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में मौजूद स्कूल में लगभग 30 किलो बूंदी, ताड़ स्कूल में लगभग 20 किलो बूंदी, हाई स्कूल में 30 किलो बूंदी और सरस्वती शिशु मंदिर में 10 किलो बूंदी से ज्यादा नहीं दी जाती। इन सभी को मिला ले तो इनका खर्च 2 हजार से भी कम का है। जबकि पंचों को केवल एक-एक पाव मिठाई दी जाती है।

महिला पंचो को नहीं दिया जाता बोलने का मौका, 10 से नहीं हुई तालाब की सफाई

झलमला पंचायत में भारी बवंडर, निरिक्षण के बीच में भागी टीम : महिला पंचों की प्रतिनिधि रजनी लहरों ने बताया कि महिला पंचों को पंचायत में बोलने का मौका भी नहीं दिया जाता जिससे वह काफी दुखी हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 10 साल हो गए तालाब में कुछ काम ही नहीं हुआ है। जिसे लेकर सभी गाली दे रहे हैं। सरपंच बोलने पर धीरे से सफाई होने की बात कही है।

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

 

 

अकलतरा : ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर नदारत हुए सरपंच सचिव, पंचों में दिखा रोष