CG : बाइक के टूल बॉक्स में गांजे की पुड़िया छिपाकर ले जा रहे युवक गिरफ्तार, पहुंचा जेल

राजधानी रायपुर में वाहन चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाइक के टूल बॉक्स में गांजे की पुड़िया छिपाकर ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित साहू (30 वर्ष), निवासी कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, वाहन जांच के दौरान पुलिस को डीलक्स बाइक के टूल बॉक्स से गांजे की कई पुड़िया मिलने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना सिविल लाइन, रायपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

See also  प्रदेश के एक-दो नहीं बल्कि 15 जिले नक्सल प्रभावित, लोकसभा में गृह राज्यमंत्री राय ने दी जानकारी