कर्नाटक के विजयपुरा शहर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को कथित तौर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान राजशेखर के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी अश्विनी समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की है. पुलिस जांच में पता चला है कि पत्नी ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी.
प्यार में धोखे के बाद प्रेमी ने माँगा खर्च किया पैसा, लड़की ने नए प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या
उसके प्रेमी तथा दो अन्य लोगों ने इस कृत्य में उसका साथ दिया था. जानकारी के अनुसार, राजशेखर और अश्विनी का विवाह अचानक ही हो गया था. दंपति के छह साल के जुड़वां बेटे हैं. राजशेखर ने एक नया घर बनवाया, जहां उसकी पत्नी अश्विनी की मुलाकात मदीना निवासी आनंद कल्लू से हुई, जो घर की रंगाई का काम करने आया था. उनकी जान-पहचान धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई.
मुलाकात के बहाने पति को बुलाकर दिया उचाई से धक्का, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी से खुला राज
“चलो मेरे पति को खत्म कर देते हैं”
एक दिन अश्विनी ने आनंद से कहा, “चलो मेरे पति को खत्म कर देते हैं, फिर हम दोनों साथ हो सकते हैं.” आनंद विवाहित है, लेकिन उसने अपनी शादीशुदा होने की बात भी छुपा ली और राजशेखर की हत्या करके उसकी सारी संपत्ति हड़पने की योजना बनाई. फिर राजशेखर हमेशा की तरह टहलने निकला और इधर अश्विनी ने आनंद को इस बारे में बताया.
इसके बाद आनंद ने सचिन बडाली को योजना के अनुसार बिना नंबर प्लेट वाली काली स्कॉर्पियो में आने को कहा. सचिन जुमनाला रोड पर राजशेखर का इंतजार कर रहा था. इस दौरान अश्विनी लगातार फोन पर आनंद के संपर्क में थी. उसी समय आनंद ने राजशेखर को जुमनाला रोड देखा. उसने सचिन और नाबालिग लड़का जो उसके साथ था, उसको बताया.
CG : प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, हादसा बताने सड़क पर फेकी लाश, जाँच के बाद हुआ खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
अश्विनी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई
सचिन बडाली ने अपनी स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से चलाई और राजशेखर को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजशेखर सौ फीट दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. आनंद ने राजशेखर की मौत की पुष्टि की और अश्विनी को बताया कि काम पूरा हो गया है और वह चला गया. अश्विनी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति की मौत किसी अज्ञात वाहन से टक्कर में हुई है.

शहर के डीएसपी नागराज के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची जांच टीम ने राजशेखर की मौत के स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. जांच के बीच पुलिस राजशेखर की पत्नी अश्विनी के व्यवहार पर भी नजर रखे हुए थी. उसका व्यवहार पुलिस को बदला हुआ लगा. जांच में पता चला कि अश्विनी ने राजशेखर की हत्या की साजिश रची थी. फिलहाल, विजयपुरा पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
पति की प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, फिर सांप से कटवाया, अब प्रेमी-पत्नी पहुंचे जेल