मुलाकात के बहाने पति को बुलाकर दिया उचाई से धक्का : पूराघाट (मऊ) के कोपागंज पुलिस ने बुधवार को पति की हत्या के मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाली के कुतुबपुर निवासी पत्नी नेहा व मधुबन थाना के महुई गांव निवासी प्रेमी गुड्डू को इंदारा के मुहम्मद अली इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
मुलाकात के बहाने पति को बुलाकर दिया उचाई से धक्का, सीसीटीवी से खुला राज
सीसीटीवी के आधार पर आरोपितों की शिनाख्त हुई। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी राकेश रोहन सिंह ने बताया कि मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कुतुबपुर निवासी कुंज बिहारी राजभर 25 जुलाई को मुंबई जा रहा था।
मुलाकात के बहाने पति को बुलाकर दिया उचाई से धक्का : उसने पत्नी को मिलने के लिए कसारा बुलाया था। इस पर पत्नी प्रेमी को साथ लेकर बाइक से मिलने के लिए पहुंच गई। तीनों की देईस्थान पर मुलाकात हुई। तीनों का आपस में विवाद होने के बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को धक्का देकर गिरा दिया। अचानक पति का सिर चबूतरा पर रखे ईंट से जाकर टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से खून निकलने लगा। खून निकलता देख पत्नी प्रेमी के साथ मौके से फरार हो गई।
इसे भी पढ़े :- किसानों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, पीएम किसान योजना में सरकार लेगी बड़ा फैसला
मुलाकात के बहाने पति को बुलाकर दिया उचाई से धक्का : रविवार को लगभग ढाई बजे शव की जानकारी पुलिस को मिली। सिर में गंभीर चोट देख मामले की जांच शुरू की गई। कसारा और उसके आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद दोनों आरोपितों की पहचान हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मुलाकात के बहाने पति को बुलाकर दिया उचाई से धक्का : पूछताछ में पत्नी ने बताया कि शादी के पहले से ही गांव के युवक गुड्डू से प्रेम करती थीं। रिश्तेदार बताकर प्रेमी का परिचय पति से कराया था। इसके बाद तीनों लोग साथ में मुंबई में रहते थे। दो माह पूर्व वापस आई थीं। पति नशा करता था। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता था। नशे की हालत में पति मिलने को आया था। विवाद होने पर धक्का लगने से चबूतरा पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

खबरों के लिए