चाचा ससुर के प्यार में पगलाई बहू, भतीजे पर चलाई छह गोलियां, मौके पर हुआ ढेर, वारदात के बाद आरोपित हथियार लेकर फरार

पटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में मंगलवार की सुबह कथित अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने अपने 30 वर्षीय भतीजे दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि चाचा ललन शर्मा ने घर से पिस्टल निकालकर दीपक पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चला दीं। गोली लगते ही दीपक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित हथियार लेकर फरार हो गया।

13 वर्ष की उम्र में बच्चे की जिम्मेदारी, आँखों में आशू और बच्चे का बोझ, जाने माशूम के माँ बनने की कहानी

हत्या के बाद आरोपित की पत्नी के बयान से मामले में नया मोड़ आ गया है। उसने अपने पति ललन शर्मा और मृतक की पत्नी कविता देवी के बीच कथित अवैध संबंध होने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस इस पहलू को हत्या की संभावित वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि, जमीन विवाद की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है। मृतक की पहचान बभनपुरा निवासी विंध्याचल शर्मा के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। दीपक विक्रम के विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व में वाहन चालक रह चुका था। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी कविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।

See also  IRCTC की नई वेबसाइट 15 जुलाई से बदलेगी टिकट बुकिंग का अनुभव

पामगढ़ में मजनू की दादागिरी, दोस्तों के साथ पहुंचा प्रेमिका के ससुराल, जमकर की मारपीट, मामला दर्ज़ 

 

 

पुलिस की शुरुआती जांच में चाचा-भतीजे के बीच जमीन विवाद की बात सामने आई थी। इसी बीच आरोपित ललन शर्मा की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में अपने पति और दीपक की पत्नी कविता देवी के बीच कथित अवैध संबंध होने की बात कही है। उसके अनुसार, पति और कविता देवी के बीच संबंध को लेकर दीपक विरोध करता था। इसी बात को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह भी इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ललन शर्मा पिस्टल लेकर आया और दीपक पर गोलियां चला दीं। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कथित अवैध संबंध और हत्या के बीच सीधे संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। आरोपित की पत्नी के बयान समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

See also  यूपी में गरज के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

सास की हत्या से खुले बहू के चौकाने वाले राज, 2 पति के बाद जेठ और ससुर के साथ मना रही थी रंगरलियां, घर का कोई मर्द नहीं बचा जिससे नहीं बनाए संबंध

 

 

घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नारायण उपाध्याय और थानाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। एफएसएल की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए। जांच के बाद शव को सुबह करीब 9:50 बजे पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया गया। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और गोलीबारी से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस ने ललन शर्मा की पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों से घटना से पहले और बाद की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात के बाद आरोपित किस रास्ते से फरार हुआ और उसे किसी ने मदद तो नहीं पहुंचाई।

See also  राफेल से भी ताकतवर F-4 पर मुहर? 114 एडवांस फाइटर जेट्स के लिए फ्रांस से डील करीब

ससुर ने अपनी होने वाली बहू के साथ किया निकाह, रात में वीडियो कॉल पर मिलते थे दोनों

 

पुलिस के अनुसार, ललन शर्मा के पूर्व में धोखाधड़ी के मामले में जेल जाने की जानकारी मिली है। वहीं, मृतक दीपक कुमार भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका था। बताया जाता है कि वह करीब चार-पांच साल जेल में रहने के बाद बाहर आया था। पुलिस दोनों के पुराने मामलों और उनके बीच रहे विवादों की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस जमीन विवाद और कथित अवैध संबंध, दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, एफएसएल रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना के बाद बभनपुरा गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी रख रही है।

 

 

ननदोई के प्यार में पागल पत्नी की खौफनाक साजिश, पति को रास्ते से हटाने दिल दहला वाली वारदात