जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक मजनू हथियार लेकर अपने तीन साथियों के साथ अपने प्रेमिका के ससुराल पहुंच गया। जहां उसने प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की साथ ही उसके पति सास ससुर को हथियार दिखाकर कराया धमकाया। नवविवाहिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 333, 351(3) के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|| घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसों की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैंसों निवासी एक युवक की शादी रतनपुर के पास हुई थी। युवक की शादी जिस लड़की से हुई है उसे गांव का ही एक युवक पसंद करता था उससे शादी करना चाहता था किंतु ऐसा नहीं हो पाया। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी भैंसों में करा दी। दोनों की शादी 14 मई को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई| इसके बाद युवती अपने ससुराल आकर रहने लगी। लेकिन एक तरफा प्यार में बौखलाया आशिक को यह बर्दाश्त नहीं हुआ और वह 15 दिन बाद सीधे युवती के ससुराल पहुंच गया और अपनी भड़ास निकालने लगा।
नवविवाहिता ने पुलिस को बताया की वीर विकास साहू निवासी मदनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर मुझे विवाह से पूर्व पसंद करता था शादी करना चाहता था। दिनांक 05/06/2026 के रात्रि करीब 11.00 बजे मै अपने ससुराल घर ग्राम भैंसो मे अपने पति, सास और ससुर के साथ थी| तभी दरवाजा खटखटाने का आवाज आया तब मेरी सास जाकर दरवाजा खोली तब देखी कि वीर विकास साहू अपने अन्य तीन दोस्त के साथ लोहे का हथियार एवं चाकू लेकर आये और जबरदस्ती घर अंदर घुसकर गया | मेरे पास आये और मुझे वीर विकास बोलने लगा कि मै तुमको पसंद करता था मुझे छोड़कर तुम दूसरे से शादी कर लिये हो बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे |
जिसे देखकर मेरे पति व सास, ससुर बीच बचाव करने आये तो उनको भी वीर विकास साहू व उनके अन्य दोस्तो के द्वारा हथियार दिखाकर डरा धमका रहे थे। मारपीट करने से मेरे बांया हाथ कोहनी के पास, बांया पैर व चेहरा मे चोट लगी है। वाद विवाद सुनकर पड़ोस के लोग आये और बीच बचाव किये है।