भाभी ने देवर को झांसे में लेकर उकसाया और फिर काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में भर्ती

यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम बेटे को पीटने से नाराज महिला ने देवर का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। गंभीर हालत में युवक को घाटमपुर सीएचसी लाया गया। जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर उर्सला पहुंचे, जहां से हैलट भेज दिया गया। फिलहाल हालत स्थिर रही है।

 

रैगिंग के नाम पर वहशीपन, प्राइवेट पार्ट पर लटकाए डंबल, कम्पास से किया जख्मी

 

गांव निवासी बुजुर्ग का बड़ा बेटा अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि उसका परिवार गांव में रहता है। बुजुर्ग का 37 वर्षीय छोटा बेटा भी परिवार के साथ गांव में रहता है। उसके चार बच्चे हैं। बतौर आरोप भाभी के बेटे को देवर ने पीट दिया। इसको लेकर भाभी-देवर में कहासुनी हो गई। शुक्रवार शाम भी भाभी का देवर और ससुर से झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी मारपीट के बीच भाभी ने देवर के कपड़े उतरवाए और उसका प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। ग्रामीणों ने बताया कि झगड़े के बाद भाभी ने देवर को झांसे में लेकर उकसाया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को काट लिया।

See also  आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगाः सीएम योगी

खौफनाक हत्याकांड का फैसला, आंखें निकालीं प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाया शव, दो को उम्रकैद

 

 

जमीन पर गिरे देवर के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और वह लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था। पिता पड़ोसियों की मदद से छोटे बेटे को लेकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचा। यहां से उसे कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। पता चला है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है।

पति का दूसरी महिला से था संबंध, गुस्से में बहू ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर किया वार, हुई खून की उल्टी, अस्पताल जाने से पहले हुई मौत

ऐसा ही कुछ मामला करीब एक महीने पहले आजमगढ़ से सामने आया था। जहां गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो सिधारीगंज गांव में ससुराल आए युवक के पाइवेट पार्ट पर पत्नी ने तेजाब डाल दिया। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच जुट गई थी। वहीं, पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक 2 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

See also  जम्मू-कश्मीर: BJP के साथ जाने वाली पार्टी हो जाएगी गायब; फारूक अब्दुल्ला ने गठबंधन की अटकलों को किया खारिज

 

एकतरफा प्यार में युवक ने उठा लिया चचेरी बहन को, शादी से मना किया तो दांत से काट दिए दोनों प्राइवेट पार्ट, दर्द से बेहोश हुई लड़की

 

 

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव निवासी मुकेश पांडेय ने आरोप लगाया था कि उसकी शादी 2 साल पहले रानीपुर रजमो सिधारीगंज गांव की रहने वाली शिवांगी के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी भी है। मुकेश रोजी-रोटी के लिए नासिक में रहता है। 24 सितंबर को वह घर आया था, दो दिन बाद 26 को पत्नी से मिलने ससुराल चला गया। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उसके प्राइेट पार्ट पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था, युवक शराब पीने का आदती है। उधर, पुलिस ने महिला को मायके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था

 

 

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर हमला कर काटा प्राइवेट पार्ट

See also  10 साल के बच्चे पर बुआ ने चाकू से किए ताबड़तोड़ 20 वार, फिर खुद काटी अपनी नस, दोनों की हालत गंभीर