बिना डॉक्टर के नर्सिंग अटेंडेंट प्रसूता की कराने लगी सिजेरियन डिलीवरी, छटपटाने लगी तो बांध दिए हाथ-पैर, महिला की हुई मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा

उत्तर प्रदेश के बदायूं के एक निजी अस्पताल में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई एक प्रेग्नेंट महिला को नर्सिंग अटेंडेंट ने खुद एडमिट किया और खुद ही सिजेरियन डिलीवरी भी कर दी. इस दौरान महिला छटपटाने लगी तो आरोपी नर्सिंग अटेंडेंट ने उसके हाथ पांव कसकर बांध दिए थे. ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई. यह देखकर नर्सिंग अटेंडेंट के होश उड़ गए.

 

छत्तीसगढ़-बलरामपुर के अस्पताल में प्रसूता को हुई ओवर ब्लीडिंग, नर्स ने परिजनों से कराई पूरे वार्ड की धुलाई

 

वह महिला का शव ऑपरेशन टेबल पर ही छोड़कर छत पर जाकर छिप गई. इधर, जैसे ही महिला के परिजनों को मामले की जानकारी हुई, लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. इतने में खबर मिलने पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को बड़ी मुश्किल से समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद आरोपी नर्सिंग अटेंडेंट को छत से उतारकर पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने मृत महिला के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है.

See also  यमुना को लेकर आज दिल्ली में होने जा रहा बड़ा अभियान

 

CG : इंजेक्शन लगाते ही प्रसूता और उसके गर्भ में पल रहे नवजात की मौत, अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल

 

अस्पताल में नहीं थे डॉक्टर

पुलिस के मुताबिक मृत महिला की पहचान सोनी पत्नी सुधीर कुमार के रूप में हुई है. बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में सगराय गांव की रहने वाली सोनी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्टेडियम के सामने वाले नर्सिंग होम में ले गए. बताया जा रहा है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था. बावजूद इसके, महिला नर्सिंग अटेंडेंट ने सोनी को ना केवल भर्ती कर लिया, बल्कि खुद ही ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर सिजेरियन डिलीवरी भी करा दी.

 

हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी महिला, डॉक्टर सोने में और नर्स मोबाईल में थी मस्त, प्रसूता की हुई मौत

 

 

महिला की दर्दनाक मौत

ऑपरेशन के दौरान महिला छटपटाने लगी तो आरोपी महिला अटेंडेंट ने उसके हाथ-पांव बांध दिए. इतने में महिला की मौत हो गई. खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला नर्सिंग अटेंडेंट की तलाश शुरू की गई. इस दौरान पता चला कि वह अस्पताल की छत पर छिपी है. फिर पुलिस ने उसे काबू कर अरेस्ट किया है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया है.

See also  अयोध्या : परकोटा मंदिर के बीच का कोर्टयार्ड निर्धारित समय में तैयार होने की उम्मीद

 

दुर्ग में इलाज़ के दौरान प्रसूता की मौत, डॉक्टर पर लगया लापरवाही का आरोप, परिजन पहुंचे हॉस्पिटल