पामगढ़ में फेक आईडी से सोशल मिडिया पर डाला लड़की की अश्लील फोटो, रामानुजगंज से आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में नाबालिक बालिका को सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो, अश्लील कमेंट्स करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को  जिला बलरामपुर, रामानुजगंज से गिरफ्तार  किया है |  आरोपी के खिलाफ धारा 509 (ख) भादवि एवम 12 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई| घटना पामगढ़ थाना की है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा दिनांक 01.10.2023 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके इंस्टाग्राम आईडी के नाम से दिनांक 30.09.2023 की रात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने फेक आईडी  से इसके फोटो को अपलोड कर अश्लील शब्द लिखकर कमेंट किया| प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 509 /23 धारा 509 (ख) भादवि एवं 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया है।

विवेचना के दौरान मोबाइल धारक का लगातार पातासाजी की जा रही थी की सायबर सेल की मदद से  आरोपी दिपांशु सैनी निवासी सागरपुरी कॉलोनी क्वा नं. एमआईजी 198 चौकी पहाड़पुर थाना बिधनु जिला कानपुर (उ. प्र.) को जिला बलरामपुर रामनुजगंज से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किया गया।

See also  भोपाल में शर्मनाक मामला: शादीशुदा महिला का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, FIR दर्ज

विवेचना दौरान आरोपी मोबाईल धारक आरोपी दिपांशु सैनी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.01.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।