अकलतरा : ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर नदारत हुए सरपंच सचिव, पंचों में दिखा रोष

जांजगीर जिला के अकलतरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत झलमला में ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर सरपंच और सचिव नदारत हो गए। काफी देर इंतजार करने के बाद पंच नाराज हो गए और सरपंच के प्रति आक्रोश दिखाने लगे| उन्होंने कहा की सरपंच व सचिव की इस हरकत से ग्राम पंचायत के विकास पर बाधा आ रही है| गाँव का विकास पूरी तरह रुका हुआ है| जिससे गाँव पिछड़ रहा है|

ग्राम पंचायत झलमला के पंच श्रवण निर्मलकर ने बताया कि जून माह में ग्राम पंचायत की बैठक होनी थी| जिसमें बरसात से पूर्व गांव में विभिन्न समस्याओं को दूर करने और कुछ निर्माण कार्य करने के संबंध में चर्चा होनी थी। ग्राम सभा की बैठक 10 जून को रखी गई थी किंतु 10 जून को सरपंच काशीराम निर्मलकर और सचिव रमेश यादव ने कोरम के अभाव में बैठक को निरस्त करते हुए 13 जून को रखी थी।

 

See also  छत्तीसगढ़-नारायणपुर में नक्सलियों ने सड़क के बीच में लगाया कुकर बम, वायर देखकर जवानों को हुआ शक

13 जून को सभी पंच समय पर पंचायत भवन पहुंच गए लेकिन सरपंच और सचिव नहीं पहुंचे। और न हीं  पहुंचने का कोई पूर्व में सूचना दी गई और ना ही बैठक के समय दी गई। जिससे उपस्थित सभी पंचों में रोष देखा गया। पंचो का कहना है की गाँव में विभिन्न प्रकार की समस्या है | जिस आज चर्चा करते जिससे ग्रामीणों को राहत मिलती| इसके अलावा गाँव के की जगहों में बरसात का पानी रुक जाता है| जिससे कई तरह की बीमारी गाँव के लोगों में होती है | इस तरह कई सरकार की योजनाएं है जिसका ग्रामीणों को मिलना था | इसी संबंध में चर्चा होनी थी | लेकिन सरपंच के गैर जिम्मेदार हरकत से पूरा नहीं हो सका | उन्होंने सरपंच व सचिव पर ग्राम पंचायत के विकास पर बाधा डालने का आरोप लगाया है|