शादी समारोह में लगा फव्वारा, गांव वाले समझ बैठे बर्तन धोने का ठिकाना, फिर क्या था देखें विडियो

Funny Video Of Wedding: शादी-ब्याह के मौके पर हर कोई चाहता है कि साज-सजावट कुछ इस तरह की हो कि मेहमान इसे काफी दिनों तक याद रखें. ऐसे में वेडिंग डेकोरेशन पर भी कई बार बेतहाशा पैसा लुटाया जाता है. इस तरह से कभी तो शादी की शोभा बढ़ जाती है लेकिन कभी ये लोगों की समझ से ही बाहर हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जहां लोगों ने शादी में सजावट के तौर पर लगे हुए फव्वारे में बर्तन धोने (Villagers Started Washing Dishes in Fountain Water) शुरू कर दिए.

शादियों में कई बार भड़कीली सजावट भी अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर सकती है. ऐसा ही हुआ एक गांव में जब शादी में फव्वारा लगा दिया गया. गांववालों ने इस फव्वारे की खूबसूरती निहारने के बजाय कुछ ऐसा करना शुरू कर दिया कि लोग इसका वीडियो देखकर हंसी ही नहीं रोक पा रहे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

See also  पैर में फसी मिट्टी को छड़ी से साफ करता हाथी, दुर्लभ दृश्य कैमरा में हुआ कैद

फव्वारे में लोगों ने धोए बर्तन
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में एक शादी के दौरान सजावट के लिए फव्वारा लगाया गया. फव्वारा देखकर जनता उसमें खाना खाने के बाद बर्तन धोने लगी. इस घटना का छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर यह इसवक्त वायरल हो गया है. वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान भी हो रहे हैं और हंस भी रहे हैं. इस देखने के बाद आपके दिमाग में यही बात आएगी कि हर जगह पर डेकोरेशन की अपनी समझ होनी चाहिए.