पामगढ़ में डीजे के टाइमिंग को लेकर हुआ विवाद, फूटा सिर, जाँच में जुटी पुलिस

जांजगीर जिला के पामगढ़ में डीजे बजाने की टाइमिंग को लेकर विवाद हो गया| विव्वाद बढ़ने पर डीजे संचालक ने दुसरे पक्ष के सिर पर हाथ में पहने चुडा से हमला कर दिया| जिससे उसका सिर फट गया|  उसने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की है| पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है| घटना ग्राम पनगाव की है|

 


इसे भी पढ़े :-CG : चलती ट्रेन से दोस्त को फेंका, हुई मौत, समोसा खाने को लेकर हुआ था विवाद 


 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पनगाव निवासी प्रेम लाल साहू पिता मागता साहू उम्र 40 साल ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज़ कराई है की  दिनांक 18/04/2024 के रात्रि करीब 10.30 बजे शादी कार्यक्रम मे चुलमाटी खोदकर वापस घर आ रहे थे| गांव के सनत साहू के घर सामने गली मे पहुचे थे उसी समय रितेश पटेल अपने DJ बाजा को बंद कर दिया। तब मै रितेश पटेल को बोला कि DJ को क्यो बंद कर दिया, थोड़ी देर तक DJ और बजाओ। इतने मे रितेश पटेल गुस्साकर 10.00 बजे तक DJ बजाने का टाईम है अब मै नही बजाऊंगा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा| मै गाली देने से मना किया तो रितेश पटेल जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ मे पहने चुड़ा से मेरे माथा मे मारा जिससे माथा मे चोट लगकर खून निकला है दर्द हो रहा है। घटना को राजकुमार साहू एवं सनत साहू देखे सुने व बीच बचाव किये है।

 

See also  छत्तीसगढ़-बालोद में दरकती दीवारों के बीच पढ़ाई, आंगनवाड़ी केंद्र की टपक रही छत

इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ में माँ व दो मासूम बच्चे का शव में फंदे से लटकते, संदिग्ध परिस्थितयों के देखते हुआ जाँच में जुटी पुलिस