डांडिया खत्म होते ही लहंगा-चोली करने रिटर्न करने लगे पार्सल, डिलीवरी ब्वॉयज ने दिखाया पूरा सच, डिलीवरी हब में रिटर्न पार्सल के लगे ढेर

नवरात्रि बीतते ही सोशल मीडिया पर डांडिया आउटफिट्स को वापस (Return) करने का एक चौंकाने वाला ट्रेंड सामने आया है. एक वायरल वीडियो के मुताबिक, कई लड़कियों ने त्योहार के लिए ऑनलाइन महंगे लहंगे-चोली मंगवाए, उन्हें पहना, तस्वीरें खिंचवाईं और काम खत्म होते ही वापस लौटा दिया. इस चालाकी के कारण डिलीवरी हब में रिटर्न पार्सल के ढेर लग गए हैं और डिलीवरी बॉय बेहद परेशान हैं.

 

20 का सामान मंगाने के लिए 200 का ऑर्डर! डिलीवरी फी के झमेले में क्या गंवा रहे भारतीय?

डिलीवरी हब में लगा पार्सल का ढेर

वायरल वीडियो की शुरुआत एक डिलीवरी गोदाम से होती है, जहां पार्सल का अंबार लगा हुआ है. वीडियो बनाने वाला शख्स दावा करता है कि यह पूरा ढेर उन्हीं डांडिया ड्रेसेस का है, जिन्हें इस्तेमाल करके वापस किया जा रहा है. जब वह वहां काम कर रहे डिलीवरी एजेंटों से हंसी-मजाक में पूछता है कि उनके पास आज कितने रिटर्न पार्सल हैं, तो कोई कहता है 20, तो कोई सीधे 45 पैकेट हाथ में थमा देता है.

See also  पति का रंग था काला, प्रेमी के साथ भागी पत्नी, रह रही है लिव-इन-रिलेशन में

 

 

क्या यह चालाकी सही है?

इंटरनेट पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि एक बार कपड़े पहनकर उन्हें लौटा देना नैतिक रूप से कितना सही है. भारत में वैसे भी लगभग 17.6% ई-कॉमर्स ऑर्डर वापस कर दिए जाते हैं. लेकिन इस तरह की ‘जुगाड़ू’ वापसी से छोटे दुकानदारों और ऑनलाइन सेलर्स की कमर टूट जाती है. उन्हें दोतरफा शिपिंग और कपड़ों की ड्राई क्लीनिंग का फालतू खर्च उठाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता है.

CG : पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी से मारपीट, युवा कांग्रेस नेताओं पर लगा आरोप, मारते हुए विडियो वायरल

 

कंपनियां भी नहीं हैं कम सतर्क

अगर आप सोच रहे हैं कि यह चालाकी हमेशा काम कर जाएगी, तो ऐसा नहीं है. हालांकि Amazon और Flipkart जैसी बड़ी साइट्स सात दिनों की रिटर्न पॉलिसी देती हैं, लेकिन नियम साफ कहते हैं कि पहना हुआ या बिना टैग का कपड़ा वापस नहीं लिया जाएगा. आजकल कंपनियां रिटर्न मिलने पर कड़ी जांच (Quality Check) करती हैं. अगर जरा सी भी गंध, दाग या इस्तेमाल के निशान मिले, तो आपका रिफंड सीधे ब्लॉक कर दिया जाएगा.

See also  इंस्टाग्राम से 1 महीने में कमाए 20 लाख रुपए, क्रिएटर तियाशा ने अचानक फॉलोअर्स कम होता देख आँख दे निकले आशू