जालिम निकली पत्नी, पति को बेसुधकर की अमानवीयता की हदें पार, घटना कैमरा में कैद

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जनपद के थाना स्योहारा के गाँव चक महमूद सानी की कलयुगी पत्नी मेहर जहां का चेहरा समाज के सामने बेनकाब हुआ है. उसने अपने ही पति मन्‍नान जैदी के साथ ऐसी अमानवीयता की हदें पार की हैं जिसे देखकर कोई भी शर्मसार हो जाए.

 


इसे भी पढ़े :-शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पत्नी को इतना पिटा की हो गई मौत


 

 

यह हकीकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई तब परिवार वालों को यकीन हुआ. पति ने बेडरूम में कैमरे लगवा दिए थे और इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई थी. इस सीसीटीवी के फुटेज अब वायरल हो रहे हैं. इसमें बहू अपने ही पति मन्‍नान जैदी पर अत्‍याचार करती साफ नजर आ रही है. पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

See also  कटरा में हाई अलर्ट: मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरा, सेना ने संभाली सुरक्षा कमान

 


इसे भी पढ़े :-लापता गर्भवती महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल


 

 

परिजनों ने बताया कि बहू मेहर जहां ने शादी से पहले प्‍यार का झूठा नाटक रचा था. वह मन्‍नान जैदी के घर पहुंचकर शादी की जिद पर अड़ गई थी. इस पर दोनों परिवारों ने मिलकर 17 नवंबर 2023 को मुस्लिम रीति से निकाह करा दिया था. पीड़ित के पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही मन्‍नान का जीना हराम हो गया था. उसकी पत्‍नी आए दिन तमाशे करती थी और मन्‍नान से मारपीट करती थी. परेशान मन्‍नान ने अपने बेडरूम में कैमरे लगवाए थे और इसकी जानकारी मेहर को नहीं थी. सीसीटीवी कैमरे में पत्‍नी की जो हरकतें कैद हुईं हैं; उन पर यकीन नहीं होता है.

 


इसे भी पढ़े :-अकेले में मिला करो, हम पास करा देंगे,  प्रधानाचार्य ने छात्राओं से कहा, मचा बवाल 


 

See also  सरकार द्वारा विशेष अभियान 4.0 की सफलता पर पीएम मोदी ने की 'मिलकर किए गए प्रयासों' की सराहना

नाजुक अंग को सिगरेट से दागती नजर आई बहू
29 अप्रैल को मेहर जहाँ ने अपने पति को नशे की गोलियां दूध में देकर उसके दोनों हाथ बांधकर अमानवीयता की हदें पार कर डाली थी. सीसीटीवी फुटेज में बहू किसी दरिंदे की तरह अपने पति पर जुल्‍म करती नजर आती है. परिवार के अनुसार पति को बेसुध करने के बाद बहू ने अपने पति मन्‍नान के नाजुक अंगों को सिगरेट से कई बार दागा. इस दौरान पति दर्द से कराहता और चीखता रहा, लेकिन जालिम बहू आराम से सिगरेट पीती रही. इतना ही नहीं हाथ में चाकू लेकर कई जगह चोटिल किया.

 


इसे भी पढ़े :-महिला पर एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ वार, मायके में रहने लगी थी पत्नी, घात लगाए बैठा था पति