आम व्यापारी और रेडी लगाने वालो को मिल रहा 50 हजार तक का लोन, 7% तक की ब्याज सब्सिडी, जाने आवेदन की प्रक्रिया

PM Svanidhi Yojana 2024 : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आम व्यापारी और रेडी लगाने वाले नागरिकों के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत उन्हें व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाता है। देश के छोटे और निम्न व्यापारी जो रेडी लगाते हैं या छोटा व्यापार करते हैं, वे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यह योजना व्यवसाय को बढ़ाने के लिए छोटे स्तर पर ऋण मुहैया कराती है और इसका लाभ केवल छोटे और मध्यस्थ स्तर वाला व्यापारी ही ले सकता है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2024 का लाभ आपको कैसे मिलेगा और लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है? जानने के लिए हमारे साथ अंत तक जुड़े रहे।

 

 


इसे भी पढ़े :-पोस्ट ऑफिस में हर रोज 50 रुपए करे जमा, एकमुश्त मिलेगा 5 लाख रुपए, बिना किसी जोखिम के


 

 

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ऋण सब्सिडी

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभार्थियों को सस्ते ब्याज दर पर 50 हजार रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है और साथ ही ब्याज सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है। अगर कोई आवेदक इस योजना के तहत लिए जाने वाले लोन को समय से पहले चुका देता है तो उसे 7% तक की ब्याज सब्सिडी दी जाती है और साथ ही किसी तरह की पेनल्टी भी नहीं देनी पड़ती है।

पीएम स्वनिधी योजना का लाभ किसे मिलेगा?

PM Swanidhi Yojana 2024 का लाभ मुख्य रूप से स्ट्रीट वेंडर्स को दिया जाता है। इस योजना के तहत सब्जी बेचने वाले, खाने की चीज सेल करने वाले या अन्य चीजों की रेडी लगाकर व्यापार करने वाले नागरिक आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली लोन की राशि अलग-अलग किस्तों में प्राप्त होती है। योजना के तहत पहली किस्त में ₹10000 प्राप्त होते हैं, अगर आवेदक इस लोन को चुका देता है तो उसे अगली किस्त में ₹20000 प्राप्त होते हैं तथा अतिरिक्त राशि इस लोन को चुकाने के बाद दी जाती है।

See also  छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए स्वरोजगार, जाने इन योजनाओं के बारे में जो आपको कर सकते हैं मालामाल

 


इसे भी पढ़े :-मुर्गी पालन का व्यापार, सरकार दे रही 50 लाख रुपए की मदद, जाने इस योजना के बारे में


 

 

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभ और विशेषताएं

  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सरकार रेडी लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए लोन उपलब्ध कराती है।
  • इस योजना के तहत पहली किस्त में ₹10,000 और अधिकतम ₹50,000 दिए जाते हैं।
  • अगर आवेदक समय से पहले लोन को चुका देता है तो उसे ब्याज पर सब्सिडी प्राप्त होती है और किसी प्रकार की पेनल्टी भी नहीं देनी होती है।
  • इस योजना का लाभ छोटे व्यापारों को प्रोत्साहन देने के लिए किया जा रहा है ताकि स्ट्रीट वेंडर्स की जीवन शैली में बदलाव आ सके।

 


इसे भी पढ़े :-नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल, नौकरी प्राप्त करने का अद्वितीय अवसर, जाने कैसे करे आवेदन


 

 

PM Svanidhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

पीएम स्वनिधि योजना के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो निम्नलिखित है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • इनकम प्रूफ
  • निवास प्रमाण पत्र आदि।
See also  घर बैठे निकाल सकते हैं खसरा खतौनी, जाने कैसे, सरकार ने वेबसाइट किया है लांच

 


इसे भी पढ़े :-पीएम किसान योजना 17वीं किस्त, इन किसानों के बैंक खाते में आएँगे 4 हजार रुपए


 

 

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप Pradhan Mantri Swanidhi Yojana के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक में जाना होगा और पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन पत्र की मांग करनी होगी। उस आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी आपको सही से दर्ज करनी होगी और सारे दस्तावेजों के साथ सबमिट करना होगा। इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों की जांच होगी, यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो आपका लोन अप्रूव कर दिया जाएगा और कुछ समय में आपके खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

 


इसे भी पढ़े :-कन्या उत्थान योजना, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं को 50 हजार की मिलती है आर्थिक मदद


 

 

See also  अटल पेंशन योजना, 210 रुपए जमा करें, मिलेगा आपको हर महीने 5,000 रुपए की पेंशन