पामगढ़ : घर में पंखे से लटकी हुई मिली युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस 

जांजगीर जिले के पामगढ़ थाना अंतर्गत गाँव में एक 18 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | सुबह कमरे से कोई आहट नहीं आने पर माँ ने पड़ोसियों की मदद से खिड़की तक पहुंचकर देखा तो इसकी जानकारी हुई | फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है| घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी की है।

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में पिता बना हवसी, 10 साल की बच्ची से 5 साल तक करता रहा रेप, माँ देखती रही तमाशा 


 

मिली जानकारी अनुसार ग्राम सेंदरी निवासी 18 वर्षीय नीरज रत्नाकर और उसकी मां घर में थे | उसका पिता ड्राइवर का काम करता है| वह काम से गया हुआ था घर दोनों माँ-बेटे थे | शनिवार की रात 8 से 9 बजे के आसपास नीरज रत्नाकर खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।  मां भी अपना घर का काम खत्म कर सोने चली गई। आज रविवार को जब नीरज सोकर नहीं उठा तो मां ने आवाज लगाई मगर कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया | दरवाजा भी अंदर से बंद था। जिसके बाद मां को अनहोनी की आशंका पर गांव के पड़ोसियों को बुलाकर लाया | फिर  कमरे के रोशन दान से देखा | जिस पर नीरज फांसी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। नीरज ने किस कारण से आत्महत्या की है यह अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है जांच पड़ताल की जा रही है।

See also  हसौद धमनी में कु्एं में उतरे 4 लोगों की मौत, गैस रिसाव से घुटा दम VIDEO

 


इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ में मॉब-लिंचिंग, दर्जनभर लोगों ने पीट पीटकर 2 लोगों को उतारा मौत के घाट, तीसरे की हालत गंभीर