CG : रील बनाने के बाद 13 की बेटी के साथ माँ झूली फंदे से, क्षेत्र में फैली सनसनी 

धमतरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक घर में मां-बेटी की फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर में जुट गई है. पुलिस को शवों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मां-बेटी की आत्महत्या के पीछे की वजह भाई की मौत बताई जा रही है. करीब एक साल पहले मृतका के भाई ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के सदमे से परिवार उबर भी नहीं पाया था कि मां-बेटी ने घर में ही आत्महत्या कर ली. मृतिका ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी भी पोस्ट की थी. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

 


इसे भी पढ़े :-CG : सो रहे पति-पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, गंभीर हालत में भर्ती 


 

See also  छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बनाए गए 2739 उपार्जन केंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना इलाके के शिव चौक के एक घर में मां और बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. मृतिका महिला खुशबू शर्मा उम्र 38 साल और बेटी अंतरा शर्मा की उम्र 13 साल है. बताया जा रहा है कि मृतिका तलाकशुदा थी. वह अपनी मां के साथ धमतरी में रह रही थी. खुशबू का एक भाई था आकाश मिश्रा उर्फ सन्नी मिश्रा (28 वर्ष) जिसने पिछले साल 2023 को सितंबर महीने में किसी कारणवश कोटाभर्री के जंगल में पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. सन्नी घर में इकलौत कमाने वाला था, जिसकी वजह से घर वालों का भरणपोषण होता है. सन्नी की मौत से पूरा परिवार सदमे में था.

 


इसे भी पढ़े :-CG : पिकअप और बाइक की टक्कर, जीजा-साले की दर्दनाक मौत


 

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट जज के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत 

इस बीच बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात खुशबू शर्मा ने आत्महत्या करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी पोस्ट की. पहली स्टोरी में उसने लिखा था, ‘यहां कुछ भी ठीक नहीं है, अंत में सिर्फ अंतिम संस्कार होता है.’ दूसरी स्टोरी में लिखा था, ‘तू आएगा ही नहीं तो तुझे बुलाऊं कैसे, तू समझना ही नहीं चाहता तो तुझे समझाऊं कैसे.’ ये दो स्टोरी पोस्ट होने के बाद आज सुबह मां और बेटी की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली.

 


इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, अब साल में 3 बार होंगी परीक्षा


 

 

इस आत्महत्या कांड के बाद अब घर में केवल मृतिका खुसबू की मां ही बची है. बताया जा रहा है कि भाई की मौत से मृतिका काफी डिप्रेशन में थी और इसकी वजह से ही उसने आत्मघाती कदम उठाया. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच कर रही है.

See also  भाजपा नेतृत्व ने झारखंड और महाराष्ट्र में पिछली बार हारी सीटों को लेकर खास रणनीति बनाई

 


इसे भी पढ़े :-अकलतरा में घर के अंदर खेल रही बच्ची को सांप ने काटा, हुई मौत