पत्नी पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार, मायके जाने से था शराबी पति नाराज़

बिलासपुर जिला में पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था. उसकी हरकतों से परेशान पत्नी अपने मायके चली गई. शराब के नशे में पति पहुंचा और पैरा काटने वाले लोहे के चापड़ से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल पत्नी सिम्स में भर्ती है. पुलिस ने 5 घंटे के अंदर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

 


इसे भी पढ़े :-CG : पिता ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर कर दी हत्या, पिता भी झूल गया फांसी के फंदे पर


 

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम रानीबछली निवासी रामनारायण उर्फ बबलू यादव पिता बनदराम यादव (60 वर्ष) और उसकी पत्नी निर्मला बाई यादव (54 वर्ष) का आए दिन झगड़ा होता था. शराब के नशे में पति मारपीट करता था. आखिरकार पति को छोड़कर पत्नी अपने मायके कोटा क्षेत्र के ग्राम मझगांव चली गई. शनिवार की सुबह पति शराब के नशे में ग्राम मझगांव पहुंच गया. वहीं पत्नी से झगड़ा करने लगा. पत्नी ने इसका विरोध किया. इसबीच पति ने पैरा काटने वाला लोहे के चापड़ से पत्नी पर हमला कर दिया. सिर व शरीर में एक के बाद एक कई वार किए.

See also  अब युवाओं के खाते में हर महीने आएंगे 10 हजार रुपए, जानिए कैसे करना है रजिस्ट्रेशन, कौन है पात्र

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में पति के देर से आने पर बीमार पत्नी ने लगाई फांसी, पति दूसरे कमरे में बच्चे की कर रहा था मालिश 


 

 

गंभीर रूप से घायल पत्नी जमीन में गिर कर बेहोश हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी. कुछ ही मिनटों में डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भर्ती कराया. कोटा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई. आरोपी की तलाश में बेलगहना और रतनपुर पुलिस की मद्द ली गई. आरोपी का गृहग्राम रतनपुर क्षेत्र के ग्राम रानीबछली है. ऐसे में रतनपुर पुलिस ने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव आ गया है. जानकारी मिलते ही रतनपुर और कोटा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 


इसे भी पढ़े :-CG : पत्नी और ससुरालवालों से परेशान युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले माँ को किया था वीडियो कॉल 


 

See also  main ek bujurg sharir mein fansi hu, lekin ye mujhe mere sapno ko hasil karne se nahi rok sakti