CG : युवती ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट, जाँच में जुटी पुलिस

कोरबा जिले से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट Suicide note मिला है. जिसमें युवती ने आत्महत्या की वजह लिखी है.

इसे भी पढ़े :-अकलतरा में मोहल्ले में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हाहाकार, देर रात किया रेस्क्यू 

मिली जानकारी के अनुसार, सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर निवासी एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती ने दोपहर में खाने के बाद सुसाइड किया है. मौत से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखी थी. सुसाइड नोट में लिखा है “I love you my family और सभी से माफी चाहती हूं, जिंदगी से परेशान हूं. मैं खुद की जिंदगी खुद के तरीके से जीना चाहती हूं, मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रही हूं”.
मृतिका का नाम भगवती यादव उम्र 22 वर्ष है. वह एक ज्वैलर्स की दुकान में काम करती थी. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
See also  चुनाव की राजनीति में दलों की सीमा भले हो सकती है, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस को विचार करना चाहिए: सीएम मोहन यादव