किन्नरों से शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे पुलिस वाले, बनाया बंधक, मचा बवाल

बिहार के जमुई में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां किन्नरों ने दो पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर थाने से पुलिस फोर्स पहुंची. पता चला कि बंधक बनाए गए दोनों पुलिसकर्मी गंदे इरादे से किन्नरों के घर में घुसे थे. इससे आक्रोशित किन्नरों ने इन्हें बंधक बना लिया और खुद ही पुलिस को सूचित किया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो किन्नरों ने जमकर बवाल काटा. हालांकि थोड़ी देर तक समझाने बुझाने के बाद किन्नर शांत हुए और बंधक बनाए पुलिसकर्मियों को छोड़ दिया.

 


इसे भी पढ़े :-नेताजी ने गरीबों की जगह अपनी पत्नी को दिया आवास योजना का लाभ, बवाल के बाद कही पैसा वापस करने की बात


 

मामला जमुई में चितोचक क्षेत्र में मंगलवार शाम का है. किन्नरों के मुताबिक झाझा थाना में तैनात दो पुलिसकर्मी पिछले दो तीनों से शाम ढलते ही किन्नरों के घरों के आगे पीछे मंडराने लग रहे थे. इसी बीच मंगलवार की देर शाम इन पुलिसकर्मियों ने एक किन्नर को पकड़ लिया और उसे जबरन घर में ले जाकर बदसलूकी करने लगे. किन्नर से विरोध किया तो आरोपी पुलिसकर्मियों ने कुछ पैसे भी ऑफर किए. इस बात की जानकारी अन्य किन्नरों को हुई तो सभी एकजुट हो गए और पुलिसकर्मियों को घेर लिया.

See also  Reliance Foundation, पढाई के लिए उनके कोर्स के अनुसार स्कॉलरशिप, देखें किन-किन छात्रोंको मिलता है लाभ

 

 


इसे भी पढ़े :-पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद बिस्तर पर सो रहे 3 साल के बच्चे पर फेंका एसीड, दोनों की हालत गंभीर


 

हालांकि इसी बीच दोनों पुलिसकर्मी मौका देखकर भागने लगे. एक ने कुंए में छलांग लगा दी. हालांकि किन्नरों ने उसे निकालकर कमरे में बंद किया और फिर दूसरे पुलिसकर्मी को भी कमरे में बंद कर थाने में सूचना दी. इस सूचना के बाद मौके पर पर्याप्त संख्या पुलिस बल पहुंचा और आक्रोशित किन्नरों को समझा बुझा कर दोनों पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया गया. किन्नरों ने पुलिस में दिए शिकायत में बताया कि दोनों पुलिसकर्मी किन्नरों से शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे. विरोध करने पर खुद को पुलिस में होने का धौंस जमाया और बदसलूकी की. सूचना मिलने पर महकमे के आला अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

 


इसे भी पढ़े :-महिला के साथ हैवानियत, महिला को सार्वजनिक तौर पर लाठियों से पिटाई, विडियो वायरल 


 

See also  आर्थिक और सामाजिक रुप से कमजोर प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग बनी मददगार