बलौदा बाज़ार हिंसा, भीम आर्मी जांजगीर के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, अब तक हो चुकी है 156 गिरफ्तारियां

बलौदाबाजार कलेक्टर-एसपी कार्यलय में आगजनी मामले में बलौदाबाजार पुलिस Balodabazar Police की लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम ओमप्रकाश बंजारे है जो जांजगीर चांपा में भीम आर्मी का पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में अभी बिलासपुर से वकालत की पढ़ाई कर रहा है।

 


इसे भी पढ़े :-CG : युवक की बेदर्दी से की हत्या, शरीर को पत्थर बांधकर फेंका नाला में, 20 दिनों से था लापता


 

अब तक के इस मामले में 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल 10 मई को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय में खडी वाहनों में आग लगा दिया गया था। धरना प्रदर्शन का आयोजन करने वाले तथा इस दौरान बलवा तोड़फोड़ एवं आगजनी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बना कर संभावित स्थलों में लगातार दबिश दी जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई आबकारी नीति और नवा रायपुर में NMIMS, स्टार्ट-अप हब को मिली मंजूरी

 


इसे भी पढ़े :-CG: दफ्तर की चौथी मंजिल से कूदा कर्मचारी, हुई मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस


 

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करते हुए उनकी तलाश की जा रही है। इसी क्रम में प्रकरण में शामिल 1 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश बंजारे द्वारा घटना के दिन दशहरा मैदान बलौदाबाजार में आयोजित सभा में भड़काऊ भाषण देकर लोगों को भड़काने का काम किया था।

 


इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ मे पटवारी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 32 सूत्रीय मांगों को लेकर दी चेतावनी 


 

आरोपी ओमप्रकाश बंजारे जिला जांजगीर चांपा में भीम आर्मी का पूर्व जिला अध्यक्ष है तथा अभी वर्तमान में बिलासपुर से वकालत की पढ़ाई कर रहा है। प्रकरण में 7.07.2024 तक की स्थिति में बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 156 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

See also  रायपुर : छत्तीसगढ़ देश में सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

 


इसे भी पढ़े :-CG : होटल के कमरे में मिली लड़की की लाश, रेलवे स्टेशन के पास पड़ी थी बॉयफ्रेंड का शव, जाँच में जुटी पुलिस 


 

आरोपी का नाम- ओमप्रकाश बंजारे उम्र 27 साल निवासी मंडी चौक सेंदरी थाना जैजैपुर जिला शक्ती वर्तमान पता फ्लैट नंबर 1 सौरभ एनक्लेव रामावर्ल्ड परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर भीम आर्मी पूर्व जिला अध्यक्ष जिला जांजगीर चांपा

 


इसे भी पढ़े :-CG : आठ फ़ीट गहरे गड्ढे में डूबा दसवीं का छात्र, बछड़े को बचाने उतरा था गड्ढे में, गाँव में पसरा मातम