जांजगीर -चांपा जिले के पामगढ़ में एक जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश दी| इस दौरान जुआ खेल रहे 05 जुवाडियांनो को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली| उनके कब्जे से पुलिस ने नगदी रकम 3100/₹ एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया है| जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है| घटना राहौद चौकी के ग्राम मेंहदी की है|
जुए के फड़ पर रेड करने पहुंची पुलिस, उधर आरक्षक की बाइक में लगाई आग, जलकर हुआ ख़ाक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर -चांपा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र राहौद पुलिस द्वारा ग्राम मेंहदी में रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार
पुलिस सहायता केंद्र राहौद क्षेत्र के ग्राम मेंहदी में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते पाए गए 05 आरोपियों को पकड़ा जिसको विधिवत गिरफ्तार कर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जुवाडियांनो के नाम
01. राजू चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
02. मोहन चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
03. चेतन चौहान निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
04. साहिल सुमन निवासी मेंहदी थाना शिवरीनारायण
05. मलेस केवट निवासी रहौद थाना शिवरीनारायण
CG : पानी टंकी पर चढ़कर युवक देने लगा आत्महत्या की धमकी, पुलिस पर मारपीट और रुपये लेने का लगाया आरोप
जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील: जिले में जुआ – सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं उनके टिम का सराहनीय योगदान रहा।