केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 55 जिलों में करेंगे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

भोपाल
प्रदेश के उच्च शिक्षा के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भी होगा। शासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्य मंत्रियों को नामांकित किया गया है, जो मुख्य कार्यक्रम में वर्च्युअली शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी और महाविद्यालय के काउंटर का वर्च्युअल शुभारम्भ और भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का शुभारंभ भी करेंगे। साथ ही पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के विद्यार्थियों के लिए बस सेवा की शुरुआत करेंगे। श्री शाह इंदौर आगमन के तत्काल बाद पितृ पर्वत जाएंगे और पितृ पर्वत से रेवती रेंज में पौध-रोपण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावाट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक, जन-प्रतिनिधि, विद्यार्थी, शिक्षा समुदाय से जुड़े लोग और आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

See also  रीवा के राजस्व विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: बिना किसी सरकारी आदेश के बदल दिया गया किसान की जमीन का नक्शा, RTI में हुआ सनसनीखेज खुलासा सिरमौर/रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के तहसील सिरमौर अंतर्गत ग्राम पिपरी में राजस्व अभिलेखों के साथ गंभीर छेड़छाड़ और 'डिजिटल फर्जीवाड़े' का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ एक किसान की निजी भूमि का नक्शा बिना किसी आवेदन, बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के कंप्यूटर रिकॉर्ड (पोर्टल) पर बदल दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ग्राम पिपरी निवासी आशीष मिश्रा (पिता श्री सम्पत प्रसाद मिश्रा) ने अपनी आराजी क्रमांक 88/1 एवं 88/2 के नक्शे में हुई संदिग्ध तरमीम (संशोधन) को लेकर सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी। महीनों के चक्कर लगवाने और प्रथम अपील के बाद जो जवाब विभाग से मिला, उसने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। RTI में विभाग ने खुद स्वीकारी 'अंधेरगर्दी': लोक सूचना अधिकारी एवं नायब तहसीलदार वृत्त बैकुण्ठपुर ने अपने लिखित प्रतिवेदन (पत्र क्रमांक 292/2026 दिनांक 06/02/2026) में स्वीकार किया है कि: कंप्यूटर नक्शे में तो तरमीम (बदलाव) दिख रहा है, लेकिन मूल पटवारी नक्शा शीट (Field Map) में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। राजस्व अभिलेखों (खसरा आदि) में इस तरमीम से संबंधित कोई भी प्रविष्टि दर्ज नहीं है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विभाग को यह भी नहीं पता कि यह बदलाव किस वर्ष में हुआ और किस अधिकारी के आदेश से किया गया। यानी बिना किसी फाइल और बिना किसी आदेश के रातों-रात कंप्यूटर पर नक्शा बदल दिया गया। पीड़ित का आरोप: "राजस्व अमले की मिलीभगत से हुआ खेल" पीड़ित आशीष मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इसके लिए दो बार आवेदन दिए और कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी और संबंधित राजस्व कर्मचारियों ने निजी स्वार्थ के चलते अभिलेखों में कूट-रचना (Forgery) की है। पीड़ित ने अब एसडीएम सिरमौर से मांग की है कि इस अवैध तरमीम को तत्काल निरस्त किया जाए और उन दोषियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए जिन्होंने सरकारी पोर्टल के डेटा के साथ छेड़छाड़ की है। अधिकारियों की चुप्पी: बिना आदेश के नक्शा बदलने का यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस 'डिजिटल सेंधमारी' को सुधारता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च न्यायालय (High Court) की शरण लेंगे। संपर्क हेतु (Contact Info): आशीष मिश्रा (पीड़ित) ग्राम पिपरी, तहसील सिरमौर, रीवा मोबाइल: 8959446240

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्रन्तिकारी पहल
एक्सीलेंस कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी कोर्स उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इन कॉलेजों में सभी तरह के शैक्षणिक संसाधन मौजूद होंगे। इन कॉलेजों का पूरा लाभ युवा पीढ़ी को मिलेगा। अब हर जिले में युवाओं की बेहतर शिक्षा का आधार "प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस" में उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण समग्र समावेशी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिलेगी।

कौन, किस जिला कार्यक्रम में होगा शामिल
विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर में, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में, मंत्री श्री कुंवर विजय शाह खंडवा, मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, मंत्री श्री राकेश सिंह जबलपुर, मंत्री श्री करण सिंह वर्मा सीहोर, मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, मंत्री श्रीमती संपतिया उईके मंडला, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट देवास, मंत्री श्री रामनिवास रावत श्योपुर, मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना मुरैना, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया झाबुआ, मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, मंत्री श्री विश्वास सारंग विदिशा, मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह शिवपुरी, मंत्री श्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मंत्री श्री राकेश शुक्ला भिंड, मंत्री श्री चेतन्य काश्यप रतलाम, मंत्री श्री इंदर सिंह परमार शाजापुर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर हरदा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी छिंदवाड़ा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल अनूपपुर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल राजगढ़, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन सिंह पटेल दमोह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार बैतूल में, राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल रायसेन में, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सतना में, राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार छतरपुर में, राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह सिंगरौली में 'पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस' कार्यक्रम में शामिल होंगे। शेष जिलों में जिला कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम व्यापक स्तर पर हो।

See also  इंदौर में वायरल फीवर का कहर, 2400 घरों के सर्वे में 550 लोग हुए बीमार