सक्ती के नहर में फंसा मिला युवक का शव, देखने उमड़ी लोगों की भीड़, जाँच में जुटी पुलिस

सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुषार के पास नहर के रेगुलेटर में एक युवक का शव फंसा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर के रेगुलेटर में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

भंवर में फंसा मिला नहर में बह रहा युवक का शव, गले में चोट के निशान, जाँच में जुटी पामगढ़ पुलिस

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नहर के रेगुलेटर में फंसा मिला शव पानी के बहाव के साथ बहकर आने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कोरबा जिले के मड़वारानी में रहता था और मूल रूप से बिहार का निवासी था।

 

सूटकेस में मिला युवक का शव, हत्या कर सीमेंट भरकर सुनसान इलाके में फेंका, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक नहर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन कारणों से हुई, इन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

See also  बाल आयोग अध्यक्ष की पहल रंग लाई, गंभीर बीमार बालिका का इलाज शुरू