मंत्री श्री टेटवाल के साथ गुजरात सरकार के मंत्री श्री कुंवरजी ने सिंचाई परियोजना का अवलोकन कर किसानों से संवाद किया

भोपाल  
कौशल विकास और रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल के साथ गुजरात सरकार के जल संसाधन मंत्री श्री कुंवर जी भाई मोहन भाई बावलिया ने आज राजगढ़ जिले के मोहनपुरा कुंडलिया सिंचाई परियोजना का अवलोकन किया। मंत्रीद्वय ने मोहनपुरा डैम के समीप स्थित कृषिधाम का भी अवलोकन किया तथा स्थानीय किसानों एवं अधिकारियों से चर्चा कर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद श्री रोडमल नागर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

See also  9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाओं के प्रश्नपत्र तैयार करने का काम शुरू, बोर्ड पैटर्न पर आधारित