जांजगीर में पुलिस को चख्मा देकर आरोपी फरार, आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी फरार हो गया. इस मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मी को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

घटना के अनुसार, आरोपी करण गोस्वामी, जो आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार था, उसे नवागढ़ न्यायालय से जेल दाखिला कराने के लिए ले जाया जा रहा था. police custody इस दौरान आरोपी ने कांस्टेबल सोमनाथ कैवर्त्य को चकमा दिया और भागने में सफल रहा. आरोपी के फरार होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. वहीं एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक सोमनाथ कैवरत्य को निलंबित कर दिया है.

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को दिनांक 05.08.24 को माननीय न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। उक्त आरोपी का जेल वारंण्ट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने जा रहा था। जांजगीर में आरोपी करन गोस्वामी द्वारा आरक्षक को चकमा देकर फरार हो जाने से आरोपी के विरुद्ध धारा 262 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस प्रकार आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य के द्वारा मुल्जिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने से आरक्षक को श्री विवेक शुक्ला (ips) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

See also  Breaking : पामगढ़ में मिले 25 संक्रमित, एक ही गांव में मिले 9 पॉजिटिव