पामगढ़ जनपद परिसर में शराब सुपर 36 का जलवा, चखने के साथ बिखरे में मिले बोतले, परिसर में शराबखोरी से उठने लगे सवाल

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जनपद पंचायत परिसर के अंदर आज सुबह शराब की बोतलें और चखना पड़ा हुआ दिखाई दिया। सवाल उठ रहा है कि आखिर सरकारी कार्यालय परिसर में शराब की बोतलें और चखना कैसे पहुंचा? क्या रात के समय जनपद परिसर में शराबखोरी होती है? अगर ऐसा है, तो जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?|

 

पामगढ़ जनपद पंचायत में एक और सरपंच का विकेट गिरा, भारी अंतर से मिली हार

 

सुबह जनपद पंचायत परिसर में शराब की बोतल और चखना मिलने के बाद पूरे मामले ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी कार्यालय, जहां आम लोगों के काम होते हैं, उसी परिसर में इस तरह की सामग्री मिलना सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल है।

 

पामगढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन भुगतान आदेश जारी कराने 1 लाख रुपए मांग, मचा बवाल, तीन सदस्यीय जांच टीम ने भेजी रिपोर्ट

 

See also  जिंदल फाउंडेशन की पहल: जिला जेल रायगढ़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की बंदियों की स्वास्थ्य जांच

अब देखना होगा कि जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं और यह शराब की बोतलें परिसर तक कैसे पहुंचीं। फिलहाल तस्वीरें सामने आने के बाद पामगढ़ जनपद पंचायत की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर सरकारी परिसर में शराबखोरी की इजाजत किसने दी? अब जिम्मेदारों के जवाब का इंतजार है।