जांजगीर जिला के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पामगढ़ में सेवानिवृत्त कर्मचारी से पेंशन भुगतान आदेश जारी कराने के एवज में 1 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है| इस मुद्दे को लेकर बवाल होने के बाद विभाग ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसके बाद आरोपों पर कार्यवाही होगी|
पामगढ़ के पूर्व माध्यमिक शाला खोखरी के प्रधान पाठक बृजपाल सिंह चंदेल जो की 30 अप्रेल को सेवानिवृत्त हुए| वह अपने सेवानिवृत्त संबंधी दस्तावेज को दुरुस्त कराने लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे जिससे उनका पेंसन और जमापूंजी मिल सके| लेकिन कार्यालय में पदस्थ ग्रेड-2 लिपिक पुरूषोत्तम यादव द्वारा पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी करने के एवज में 1 लाख रुपये की मांग की गई थी। जिसका इन्होने विरोध करते हुए इसकी शिकायत उच्च अधिकारी से की गई|
शिकायत के बाद विभाग द्वारा एक जांच टीम गठित की गई| जिसमें पामगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलमुला के प्राचार्य एवं शासकीय हाई स्कूल कुटीघाट के प्राचार्य को शामिल किया गया है। टीम ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम ने सभी पक्षों के बयान दर्ज कर और दस्तावेजों का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले जनपद सदस्य कमला बाई कौशिक ने भी सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पुरुषोत्तम यादव एवं बाबूलाल पूतेन पर नाम को गलत कर पुनः सुधार कर फिर गलत करके रिटायर शिक्षकों से पेंशन फाइल का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा था।