CG : कार और बाइक के बीच टक्कर, बाइक सवार एक महिला की मौत, एक युवक और दो बच्चे घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक और दो बच्चे घायल हो गए. घटना हीरापुर मोड़ के पास की बताई जा रही है. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

 

CG : पिकअप और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 महिलाओं की मौत, 6 महिलाएं घायल फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस

 

जानकारी के अनुसार, बाइक पर युवक अपनी मां और दोनों बच्चों को लेकर जा रहा था. इसी दौरान बालोद-झलमला मुख्य मार्ग पर हीरापुर मोड़ के पास उसकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक पर सवार चारों लोग हादसे का शिकार हो गए. दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक और दोनों बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल युवक और दोनों बच्चों का इलाज जारी है. हादसे में जान गंवाने वाली महिला और घायल हुए सभी लोग ग्राम अंगारी के निवासी बताए जा रहे हैं.

See also  छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारी से 20 करोड़ की संपत्ति जब्त, प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

 

CG : तेज रफ्तार कार की बाइक से जोरदार टक्कर, दो मासूम बच्चों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

 

यह हादसा बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है. घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी सामने आई है. दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और कार-बाइक की टक्कर कैसे हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा.

 

CG : कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत, दो लोग गंभीर