सोमवार को ज्यादातर राज्यों के बैंक रहेंगे बंद, RBI ने क्यों दी है 26 अक्टूबर की छुट्टी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल सोमवार को बैंक ज्यादातर राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किन-किन राज्यों में और बैंक क्यों बंद रहने वाले हैं।

क्या कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल सोमवार 26 अक्टूबर को बैंक लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण बंद है। बैंक त्रिपुरा, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर में बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से बैंक लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण बंद रहेंगे। कल इन राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे।

लक्ष्मी पूजा हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोग अपने घरों और दुकानों में पूजा-अर्चना करके सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। त्रिपुरा में 26 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। एक्सेशन डे 26 अक्टूबर 1947 को जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह द्वारा भारत के साथ विलय-पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने की याद में मनाया जाता है। वहीं, महर्षि वाल्मीकि जयंती संस्कृत के महान कवि और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

See also  छोटी सी बेटी को बेरहमी से मारती निर्दयी माँ, रौंगटे खड़े कर देने वाला विडियो

 

UPI से पैसा के लेनदेन पर लगेगा चार्ज, गूगल पे-फोन पे-पेटीएम सभी पर लागू, संसद में आया बिल

 

कल सोमवार को इन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

कल दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे कई राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

25 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती

लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ

करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 अक्टूबर, शनिवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

See also  ट्रंप सरकार ने बदले H-1B वीजा नियम, अब 88 लाख रुपये तक होगी फीस

 

अब बंद फ्री UPI, ₹2000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज, जानें कितना और कब से