बिलासपुर में उधार के 200 रुपये मांगने पर चाकू से हमला, सिम्स में इलाज जारी, जाँच में जुटी पुलिस

बिलासपुर शहर में सिर्फ 200 रुपये के उधार को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पैसे मांगने पर बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा नवापारा निवासी बलराम ध्रुव के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव ने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। कृष्ण ध्रुव ने बलराम से उधार की रकम मांगी, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

 

 

बिलासपुर में जन्माष्टमी में मटकी बांध रहा मुस्लिम युवक आया हाईटेंशन तार की चपेट में, करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसा युवक, इलाज जारी

 

इसी दौरान विवाद बढ़ने पर कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर बलराम पर हमला कर दिया। हमले में बलराम घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

बिलासपुर में ट्रक की बाइक से जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार, चालक वाहन छोड़कर फरार

 

घायल बलराम ध्रुव (30 वर्ष) ने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। उसने एक हफ्ते पहले कृष्ण ध्रुव से 200 रुपये उधार लिए थे। बुधवार को रुपये मांगने पर कृष्ण ध्रुव ने कहा कि अभी रुपये नहीं हैं, बाद में दे दूंगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी दौरान कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल, सिरगिट्टी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

बिलासपुर में साइकिल से मंदिर दर्शन के लिए निकले ईश्वर की मौत, बिजली के तार की चपेट में आने से हुआ हादसा, मचा हड़कंप