CG : गटर में मिला नवजात बच्चे का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग जिला के भिलाई सेक्टर-2 में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर की सफाई के दौरान करीब दो से तीन दिन का नवजात शिशु मिला। गटर जाम होने के कारण स्थानीय लोगों ने बीएसपी प्रबंधन से पानी निकासी की समस्या दूर करने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद गटर की सफाई शुरू कराई गई। इसी दौरान सफाई कर्मचारियों की नजर गटर के अंदर पड़े नवजात पर पड़ी।

 

जुड़वां नवजातों की मौत, 15 दिन बाद कब्र से निकाला गया बच्चे का शव, पोस्टमार्टम से खुलेंगे राज

 

 

नवजात के मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलते ही भट्ठी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में नवजात को गटर से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है।

See also  नाबालिग लड़की के साथ हुई बार-बार दुष्कर्म, बच्चा होने पर माता-पिता ने उसे बेच, नाबालिग फिर हुई गर्भवती, माता-पिता और दो निजी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

 

नाबालिग बेटी और उसके नवजात की हत्या, लिव-इन-रिलेशनशिप में थी गर्भवती, गाँव का ही था युवक, परिजन शादी को नहीं थे राजी

 

वार्ड पार्षद हरीश ने बताया कि सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर जाम होने से पानी की निकासी प्रभावित थी। इसी शिकायत के बाद सफाई कराई जा रही थी। सफाई के दौरान कर्मचारियों को गटर के भीतर नवजात दिखाई दिया। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतने छोटे नवजात को गटर के अंदर किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा? पुलिस इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

नवजात बच्चे के सिर को अपने मुंह में दबाकर गली में घूम रहा था कुत्ता, मचा हडकंप

 

सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों में इलाके में हुई संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फिलहाल भट्ठी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही नवजात को गटर में छोड़ने वाले व्यक्ति और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।

See also  कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नार्कोटिक्स टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का गठन

 

 

बीएनएस धारा 94, मृत शरीर को गुप्त रूप से ठिकाने लगाकर जन्म को छुपाना