शिवरीनारायण में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, जिला चिकित्सालय में इलाज जारी, पुलिस हिरासत में 55 वर्षीय पड़ोसी

जांजगीर जिला के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खरौद में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है l बच्ची का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है| वहीं पुलिस ने इस मामले में पड़ोस में रहने वाले एक 55 वर्षी व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है l

 

CG : 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर, पड़ोस में रहने वाले चाचा ने दिया घटना को अंजाम

 

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खरौद में शनिवार को एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है| परिजनों ने बच्चों की ततबियत खराब होने पर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे| जहाँ उन्हें घटना की जानकारी हुई|| चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है| बच्चों की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है| सूचना मिलने पर शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति  को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है l

See also  भगवान बिरसा मुण्डा की स्मृति में 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के हर जिले में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस : साय

आपको बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व नगर पंचायत खरौद में ऐसे ही छोटी बच्ची के साथ एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था| वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उस बच्ची की हत्या कर झाड़ियां में उसकी लाश फेंक दी थी|

 

 

Pamgarh : 15 दिनों से लापता नाबालिग लड़की का झाड़ियों में मिला शव, कंकाल में तब्दील, परिजनों ने किया चक्काजाम