छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जन्माष्टमी उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान मटकी बांध रहा एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिलासपुर में नाबालिक ने लिया खून से लिया थप्पड़ का बदला, साइकिल से बारिश का पानी छिटकने सुपरवाइजर ने की थी मारपीट, पुलिस ने किया खुलासा
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले मटकी फोड़ कार्यक्रम के लिए रेहान मटकी बांधने का काम कर रहा था।
बिलासपुर में चौकीदार की हत्या, लोहे की वस्तु से सिर पर हमला, पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस
इसी दौरान वह वहां से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद युवक को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
बिलासपुर में दो पक्षों जमकर बवाल, एक-दूसरे पर हुए पथराव, छोड़े गए आशु गैस के गोले, भारी पुलिस बल की तैनाती
जन्माष्टमी जैसे आयोजनों के दौरान बिजली के तारों के आसपास विशेष सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। ऊंचाई पर मटकी या सजावट लगाने से पहले बिजली के तारों की स्थिति और सुरक्षित दूरी का ध्यान रखना आवश्यक है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।