बिलासपुर में चौकीदार की हत्या, लोहे की वस्तु से सिर पर हमला, पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद, जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित RPF कॉलोनी का है.

 

बिलासपुर में ट्रक की बाइक से जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार, चालक वाहन छोड़कर फरार

 

रेलवे स्टेशन और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टेशन से लगे आरपीएफ कॉलोनी इलाके में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतक बिहार के आरा जिले का रहने वाला नरेश कुमार गुप्ता था, जो पिछले करीब दो साल से बिलासपुर में रहकर सुपरवाइजर और चौकीदारी का काम कर रहा था। आरपीएफ कॉलोनी की पानी टंकी के पास हुई इस हत्या  की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

See also  रायपुर : जल-जंगल-यात्रा: प्रकृति से जुड़ाव की नई पहल

 

बिलासपुर में पैसों के लेन-देन को लेकर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, पत्नी को भी नहीं छोड़ा, घटना का विडियो वायरल

 

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।तस्वीरें बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित आरपीएफ कॉलोनी की हैं… जहां पानी टंकी के पास रेलवे ठेकेदार के कर्मचारी नरेश कुमार गुप्ता की हत्या  कर दी गई। नरेश बिहार के आरा जिले के सोनभठा गांव का रहने वाला था और पिछले करीब दो साल से बिलासपुर में रहकर बजरंग कंस्ट्रक्शन के लिए सुपरवाइजर का काम कर रहा था। ठेकेदार के मुताबिक नरेश उसके गांव का ही युवक था, जिसे काम के सिलसिले में बिलासपुर लाया गया था।

 

बिलासपुर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी, युवक को बीच रास्ते में रोककर मारपीट, लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार

 

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। अब पुलिस इन संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी है।

 

बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की बेरहमी से हत्या, मुंह में गमछा ठूंसा मारपीट के बाद हाथ-पैर बांधकर दबाया गला, आरोपियों को फरार बता रही पुलिस