पामगढ़ में सतनामी समाज के दबाव के बाद एसपी ने जांच के लिए बनाई टीम, 2 महीने पहले हुई थी युवक की हत्या

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक युवक के हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने दो महीने बाद एक जांच टीम बनाई है। इस मामले को लेकर सतनामी समाज आक्रोशित नजर आ रहा है। इसके बाद पुलिस विभाग ने यह निर्णय लिया है।

थाना मूलमुला के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसा में 29 जून की सुबह तीन दिन से लापता अमित भंडारी की लाश तालाब के पास मिली थी। इस मामले में पुलिस की उदासीनता के कारण समाज में आक्रोश बढ़ गया था। इसके बाद समाज के लोग न्याय के लिए आंदोलन की बात कर रहे थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के नेतृत्व में नौ लोगों की टीम बनाई है।

जो इस प्रकार से हैं

पामगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, 2 दिन से था लापता, जाँच में जुटी पुलिस

 

See also  विधानसभा में हंगामा: विपक्षी व्यवहार पर स्पीकर नाराज, डॉ. रमन बोले- तोड़ दी 25 साल की परंपरा